- Back to Home »
- International News »
- PM से कुछ कहना किसी बहरे से बात करने जैसा.. CM मुराद अली शाह का पाक पीएम इमरान खान पर तंज़...
Posted by : achhiduniya
10 June 2021
राष्ट्रीय इकोनॉमिक कमेटी के साथ एक बैठक में पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा कि उन्हें सिंध प्रांत की विकास योजनाओं में हो रही देरी की चिंता है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा,हमने प्रधानमंत्री से कहा कि वो हमें सड़कों के निर्माण के लिए पैसे दें और हम वादा करते हैं कि हम एक साल में विकास कर के दिखा देंगे,
लेकिन उन्होंने नहीं दिया। मुराद अली शाह का कहना है कि पीएम इमरान खान से बातचीत करना किसी बहरे से बात करने के समान है। मुख्यमंत्री सिंध प्रांत में विकास योजनाओं में हो रही देरी से नाराज हैं। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम से बातचीत करना या उन्हें लिखना किसी बहरे से बातचीत करने के समान है। मुख्यमंत्री शाह ने कहा कि वित्त विभाग ने पंजाब क्षेत्र के लिए कई नई स्कीम का ऐलान इस साल किया। जिसमें 10 खैबर-पख्तूनख्वा के लिए, 29 ब्लूचिस्तान के लिए और सिर्फ 2 सिंध के लिए हैं। यह प्रांत देश को 70 प्रतिशत रेवन्यू देता है, लेकिन उसकी अनदेखी की गई। शाह ने बताया कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने सिर्फ 7 बिलियन ही सिंध के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को दिए हैं। सीएम ने इस संबंध में इमरान खान को पत्र लिखकर सिंध के नागरिकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। बहरिया टाउन में चल रहे प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि सिंध प्रांत ने जितनी भी जमीन खरीदी है सभी पर निर्माण कार्य की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा, एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन वहां चल रहा है और प्रदर्शनकारियों को हिंसा ना करने और सड़क जाम ना करने के बारे में कह दिया गया है। बता दें कि इससे पहले यहां काफी हिंसात्मक प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों, शोरूम और दो कार्यालयों में आग लगा दी थी, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े थे।

