Posted by : achhiduniya 09 June 2021

वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत से ही लाभार्थियों को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट मिल रहा है। यह सर्टिफिकेट यात्रा के वक्त और कई अन्य परिसरों तक जाने-आने में मदद करते हैं। आपने कोविड-19  वैक्सीन लगवाई है तो आपको इसका सर्टिफिकेट मिला होगा, लेकिन अगर आपके सर्टिफिकेट में कुछ विशेष जानकारियां गलत चली गई हैं, तो आप उसे ऑनलाइन ठीक करवा सकते हैं। 

कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव का मैनेजमेंट देख रहे CoWIN पोर्टल पर इसके लिए एक नया फीचर 'Raise an issue' जोड़ा गया है। इस वेबसाइट पर सरकार ने एक नए अपडेट की घोषणा की है,जो वैक्सीन लाभार्थी को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में छपे नाम, जन्मतिथि और लिंग में अनजाने में हुई गलती को सुधारने की सुविधा देगा। हालांकि आप अपना सर्टिफिकेट बस एक बार ही अपडेट करवा पाएंगे। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि यूजर कोविन वेबसाइट के जरिए ऐसी गलतियां सुधार सकते हैं।  इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप के 

आधिकारिक हैंडल पर भी एक ट्वीट कर बताया गया कि आखिर यूजर कैसे साइट पर जाकर सर्टिफिकेट की गलती को सुधार सकते हैं। ट्वीट में ऐप ने कहा, अगर कोविन टीकाकरण प्रमाण-पत्रों में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोई त्रुटि हुई है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं। कोविन की वेबसाइट पर जाएं और इस संबंध में अपनी समस्या बताएं।# कैसे होगा गलतियों में सुधार? देखें स्टेप-बाइ-स्टेप गाइड:- सबसे पहले कोविन पोर्टल पर जाए इसका लिंक है- www.cowin.gov.in  आपको अपने मोबाइल नंबर से साइन इन करना होगा। आपके फोन पर 6 डिजिट का OTP (One Time Password) आएगा, इसे डालिए। वेरिफाई पर क्लिक करिए और अकाउंट डिटेल्स पर जाए। अगर आप को वैक्सीन लग चुकी है तो आपको 'Raise an issue' का बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करिए। पोर्टल पर आपसे पूछा जाएगा कि 'What is the issue?' यहां आपको 'Correction in certificate' ऑप्शन पर क्लिक करके जो भी गलती ठीक करानी होगी, उस पर टिक करना होगा। इसमें लिंग, जन्मतिथि और नाम का विकल्प दिया हुआ है। इसके बाद आप अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। इन डिटेल्स को वेरिफाई किया जाएगा, जिसके बाद आपको सुधार के साथ नया सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -