- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोरोना से बच्चे प्रभावित होंगे इसकी कोई प्रामाणिकता नही... एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया
Posted by : achhiduniya
08 June 2021
एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय की
साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक और भारतीय किसी भी डाटा में ऐसी
नहीं देखा गया है कि बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। गुलेरिया ने कहा कि यहां तक कि
दूसरी लहर में भी जो बच्चे संक्रमित हुए हैं,उन पर संक्रमण का हल्का असर देखने को मिला है। एम्स निदेशक ने
कहा,मुझे नहीं लगता कि भविष्य में भी बच्चों को हमें बच्चों में गंभीर संक्रमण देखने को मिलेगा। गुलेरिया ने कहा
है कि ऐसा कोई डाटा नहीं मिला है जो ये बताए कि इससे बच्चे अधिक प्रभावित होंगे। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों के गंभीर रूप से
संक्रमित होने की आशंकाओं को खारिज किया। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव
लव अग्रवाल ने भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि
देश में बीते 24 घंटे में 89,498 नए
मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना आ रहे नए मामलों के सबसे उच्च स्तर के
बाद से मामलों में करीब 79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई
है। अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह, कुल
मामलों में 33 फीसदी गिरावट देखने को मिली थी। उन्होंने बताया कि पिछले एक
माह में 322 जिलों में नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है।


