- Back to Home »
- Discussion »
- पीएम मोदी से सीएम ठाकरे की मुलाक़ात के क्या है राजनैतिक मायने...?
Posted by : achhiduniya
08 June 2021
पीएम मोदी से वन टू वन मीटिंग पर महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम अभी राजनीतिक तौर पर उनके साथ नहीं हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हमारे उनके साथ संबंध नहीं हैं।
मैं किसी नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था। उद्धव ने बताया कि मैंने पीएम मोदी से
बातचीत में मराठा रिजर्वेशन का मुद्दा उठाया है। उद्धव ने कहा कि हमने पीएम से कहा
कि मराठा समुदाय को आरक्षण की सुविधा के देने के लिए कानूनन पहल करनी चाहिए और
संभव हो तो 50 फीसदी की सीमा को बढ़ाने पर भारत सरकार को विचार करना चाहिए। उन्होंने
सुझाव भी दिया कि इंदिरा साहनी केस में 50 फीसदी आरक्षण की सीमा तय है, इसे बढ़ाने के लिए कानून में संशोधन करना होगा। इसके साथ ही
जीएसटी के मुद्दे पर भी बात हुई। इस बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले सुप्रीम
कोर्ट ने महाराष्ट्र में नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण
देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था। उद्धव ठाकरे, अजित पवार और अशोक चव्हाण ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के
दौरान कहा सेहत ही पूंजी है। 18-44 साल के लोगों के टीकाकरण की जिम्मेदारी पहले
राज्य सरकार को दी गई थी। 6 करोड़ की ये आबादी है। 12 करोड़ टीके चाहिए। हम पीएम
मोदी को धन्यवाद देते हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने सोमवार को ही सभी
को मुफ्त वैक्सीन का ऐलान किया है।


