- Back to Home »
- Discussion »
- ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी मंत्रिमंडल में जगह के साथ मिलेगा अहम मंत्रालय....
Posted by : achhiduniya
13 June 2021
कांग्रेस सरकार का तख्तापलट करने में अहम भूमिका निभाने वाले
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल हुए 15 महीने हो चुके
हैं। अब भाजपा उनसे किया वादा पूरा करने
जा रही है। इसके संकेत दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक हैं। राजनीतिक जानकारों का
मानना है कि मोदी ज्योतिरादित्य को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। इसकी वजह यह है कि
मनमोहन सरकार में भी उन्होंने अपने कामों के चलते एक एक्टिव मंत्री की छवि बनाई
थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी के कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं से अलग अलग मुलाकात कर चुके हैं। इन नेताओं में
अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी शामिल हैं। अनुप्रिया पहले मोदी कैबिनेट में बतौर स्वास्थ्य राज्य मंत्री काम कर चुकी हैं।
पर दूसरी बार उन्हें ये मौका नहीं मिला। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अनुप्रिया
पटेल मोदी कैबिनेट का हिस्सा हो सकती हैं। मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा पहुंचे
ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मिनिस्टर इन वेटिंग ही बताए जा रहे हैं। ये उम्मीद जताई
जा रही है कि उन्हें भी इस विस्तार में कोई मंत्रालय सौंपा जा सकता है। इससे पहले
यूपीए सरकार में वो कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं। सूत्रों की मानें, तो भाजपा का फोकस अब पार्टी में यूथ लीडरशिप को डेवलप करना है।
इसे ध्यान में रखते हुए मोदी मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश कोटे से ज्योतिरादित्य
सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, ओडिशा के बैजयंत पांडा, महाराष्ट्र
से देवेंद्र फडनवीस सहित कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह की सरकार में टेलीकॉम,आईटी, इंडस्ट्रीज,कॉमर्स जैसे मंत्रालय संभाल
चुके सिंधिया को मोदी सरकार 2.0 में रेलवे या शहरी विकास या मानव संसाधन मंत्रालय
दिया जा सकता है। हालांकि सिंधिया समर्थकों का कहना है कि उन्हें रेलवे की कमान
मिल सकती है।


