- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला खत्म,सुबह 10 से रात 8 बजे तक अनलॉक की तैयारी शुरू....
Posted by : achhiduniya
13 June 2021
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर इसी तरह से संक्रमण के मामले कम होते
रहे तो सभी की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगी। यह एक बहुत बड़ी त्रासदी का समय
है और हम सबको मिलकर इसका सामना करना है। दिल्ली के बाजारों और मॉल के लिए ऑड-इवन
व्यवस्था को हटा दिया गया है। अब सभी बाजारों और मॉल में सभी दुकानें एक साथ खुल
सकेंगी। एक हफ़्ते के ट्रायल बेसिस पर ऐसा किया जाएगा अगर कोरोना के मामले बढ़ने
लगे तो पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी। समय सुबह 10:00 बजे से
रात 8:00 बजे तक का ही रहेगा। अनलॉक में आज मिली रियायत के बाद सैलून व
रेस्टोरेंट भी खुल सकेंगे, लेकिन सीटिंग कैपेसिटी 50% होगी। साप्ताहिक बाजार को भी खोलने की इजाजत दी गई है, लेकिन केवल एक साप्ताहिक बाजार प्रति म्युनिसिपल जोन प्रति दिन
खुल सकेगा। धार्मिक स्थल खुल सकते हैं, लेकिन
किसी भी श्रद्धालु को वहां आने की इजाजत नहीं होगी। अनलॉक के तहत एक सप्ताह पहले
हुए ऐलान में 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो को चलाने की इजाज़त
मिली थी। साथ ही प्राइवेट दफ्तर अपनी 50% क्षमता
के साथ सुबह 9:00
बजे से शाम 5:00 बजे तक
खुलेंगे। सरकारी दफ्तर भी खुलेंगे। क्लास वन अफसर 100% क्षमता और बाकी 50% क्षमता
के साथ काम करेंगे। मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलेगी। ई-कॉमर्स
कंपनियां घर पर सामान डिलीवर कर सकती हैं। स्कूल कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, पब्लिक पार्क, कम्यूनिटी हॉल, स्टेडियम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स अभी बंद
रहेंगे।


