- Back to Home »
- Discussion »
- जान है तो जहान है अभियान शुरू करने की तैयारी में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी...
जान है तो जहान है अभियान शुरू करने की तैयारी में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी...
Posted by : achhiduniya
19 June 2021
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों ने देश के कुछ
क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों और आशंकाओं का माहौल बनाने की कोशिश
की है। ऐसा भ्रम पैदा करने वाले लोगों की सेहत-सलामती के दुश्मन हैं। नकवी ने कहा
कि देश के वैज्ञानिकों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप दो मेड इन इंडिया कोरोना
वैक्सीन तैयार हुई हैं। वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि ये वैक्सीन पूरी तरह
सुरक्षित हैं और कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रमुख हथियार हैं। नकवी ने कहा कि 21 जून 2021 से देश भर के ग्रामीण
क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाने एवं आशंकाओं-अफवाहों को
रोकने के लिए जान है तो जहान है अभियान शुरू होगा। नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक
कार्य मंत्रालय विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला
सेल्फ हेल्प ग्रुप आदि को साथ लेकर देश के ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में
कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता के लिए जान है तो जहान है अभियान शुरू कर रहा
है। इस अभियान में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, मेडिकल एवं विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के
सन्देश, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिये सकारात्मक सन्देश दिया जायेगा। उन्होंने
कहा कि 21 जून 2021 को अल्पसंख्यक बाहुल्य जिला
रामपुर (यूपी) से शुरू होने वाला जान है तो जहान है अभियान देश के विभिन्न स्थानों
पर होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार, भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान चला रही है, जिसमें अभी तक करोड़ों लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। विश्व
के अधिकांश पहले से ही सुविधा संपन्न देशों के मुकाबले भारत कोरोना टीकाकरण अभियान
में बहुत आगे है। नकवी ने कहा कि सरकार और समाज ने सावधानी, संवेदनशीलता, संयम के संकल्प के साथ इस
कोरोना महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। इसी का नतीजा है कि भारत इस आपदा
से बाहर निकल रहा है। नकवी ने कहा कि भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना
वैक्सिनेशन को लेकर आशंकाओं और अफवाहों को दूर करने के लिए जान है तो जहान है
अभियान में राज्य की हज कमेटियां, वक्फ बोर्ड, वक्फ से जुड़े शैक्षणिक संस्थान, केंद्रीय
वक्फ काउंसिल,
मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की नई रोशनी योजना के अंतरगर्त
कार्यरत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप एवं स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे।



