- Back to Home »
- State News »
- मुंबई के व्यापारियों और दुकानदारों के साथ अन्याय कर रही है उद्धव ठाकरे सरकार कांग्रेस ने लिखा महाविकास आघाड़ी को पत्र
मुंबई के व्यापारियों और दुकानदारों के साथ अन्याय कर रही है उद्धव ठाकरे सरकार कांग्रेस ने लिखा महाविकास आघाड़ी को पत्र
Posted by : achhiduniya
19 June 2021
तीसरी लहर की आशंका के बीच बहुत ज्यादा संक्रामक डेल्टा वैरिएंट
से व्याप्त खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार मुंबई में सावधानी बरत रही है और मुंबई को लेवल-3
में रखा गया है। बीएमसी चीफ इकबाल चहल ने पिछले सप्ताह कहा था कि जब तक मुंबई में
संक्रमण के मामलों की संख्या 100 से 200 प्रतिदिन नहीं हो जाती है, देश की आर्थिक राजधानी को लेवल-3 में रखा जाएगा। महाराष्ट्र की
महाविकास आघाड़ी सरकार में हिस्सेदार कांग्रेस की मुंबई शाखा ने शनिवार को
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर
कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों और
दुकानदारों के साथ अन्याय कर रही
है। पत्र में मुंबई कांग्रेस ने राज्य सरकार से देश की आर्थिक राजधानी को कोविड
संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध को लेवल 3 से लेवल 1 में शिफ्ट करने की बात की है।
उद्धव सरकार के कोविड संकेतों की साप्ताहिक समीक्षा के आधार पर राज्य सरकार ने
पांच स्तरीय अनलॉक प्लान लागू किया है। इसमें मुंबई और थाने को लेवल 1 में अपग्रेड किया जाना है। लेवल 1 का आशय
निर्धारित इलाके में कोरोना संक्रमण दर का 5 फीसदी से कम होना है, जिसमें
लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध नाममात्र लागू होते हैं। गौरतलब है की शुक्रवार को मुंबई में कोविड-19 के 758 नये मामले सामने आये, जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,18,590 हो गई जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से
मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 15,266 हो गई।
दूसरी ओर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 9,798 नये मामले सामने आये, जिससे
राज्य में इसकी कुल संख्या बढ़कर 59,54,508 हो गई, जबकि 198 और मरीजों की संक्रमण से मौत
हो जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,16,674 हो गई.
यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 198 मौतों में से 133 पिछले 48 घंटों में हुईं जबकि 65 पिछले
सप्ताह में हुई थी। अन्य 450 मौतें जो पहले हुई थीं, उन्हें रिकार्ड से मिलान के बाद जोड़ा गया। कुल मिलाकर मृतक
संख्या में 648
की बढ़ोतरी हुई। दिन में 14,347 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई
जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 56,99,983 हो गई। राज्य में 1,34,747 उपचाराधीन
मरीज हैं। महाराष्ट्र में ठीक होने की दर अब 95.73
प्रतिशत है,
जबकि मृत्यु दर 1.96 प्रतिशत है।


