- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद के बाद क्या अदिति सिंह भी थामेगी बीजेपी का दामन....?
Posted by : achhiduniya
09 June 2021
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होते ही सियासी बयान बाजियों
का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने भी इस पर टिप्पणी
की है। अदिति सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है। पार्टी को
आत्ममंथन करना होगा कि आखिर क्यों वरिष्ठ नेता जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया और
जितिन प्रसाद छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बन रही है।
अदिति सिंह ने कहा कि जितिन प्रसाद का भविष्य बीजेपी में उज्जवल रहेगा। उन्होने कांग्रेस पार्टी आलाकमान को आत्ममंथन तक की सलाह दे डाली है। वहीं ये भी साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वह तय करेंगी कि उन्हें किस पार्टी से चुनाव लड़ना है। अदिति सिंह ने कहा कि जितिन प्रसाद का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए समस्या है। बड़े नेताओं को यूपी में जमीन पर काम करने की जरूरत है। आखिर बड़े नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं? पार्टी आलाकमान इस पर आत्ममंथन करें। आने वाले समय में तय करूंगी
कि किस पार्टी से चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सियासत में जमीन पर कांग्रेस को काम करने की जरूरत है। मैं सच और साफ बोलती हूं। मेरी बात अगर किसी को बुरा लगती है तो इसका कुछ नहीं कर सकते। मैं प्रियंका गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं करती लेकिन उन्हें खुद देखने की जरूरत है।


