- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- जिन लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है, उनको फिलहाल वैक्सीन लगाने की कोई जरूरत नहीं...IPHA
Posted by : achhiduniya
11 June 2021
एम्स में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ संजय राय
एमएएमसी से डॉक्टर सुनील गर्ग सहित कइयों ने मिलकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि वैक्सीन पॉलिसी को री प्राओरटाइज करने की जरूरत है। एक
बार फिर वैक्सीन कैसे, किस तरीके से और किस व्यक्ति
लगाई जाए इसको लेकर नई रणनीति बनाने की जरूरत है। इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन ने
इस पत्र में लिखा है कि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है, उनको फिलहाल वैक्सीन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। वैक्सीन
उन्हीं लोगों को लगाई जाए, जिनको वैक्सीन की जरूरत है।
वैक्सीन का जुडिशियस समान होना चाहिए। वैक्सीन लगाने के लिए खास ऐज ग्रुप को
टारगेट करना चाहिए। वैक्सीन लगाने के लिए उन लोगों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिन लोगों में पहले से कोई बीमारी है। वैक्सीन लगाने के लिए सिरो
सर्वे का इस्तेमाल करना चाहिए। वैक्सीन गांव के लोगों को अधिक लगानी चाहिए।
वैक्सीन उन लोगों को खासतौर पर लगाई जानी चाहिए जो लोग एक खास उम्र के दायरे में
आते हैं और जिस उम्र के लोगों को ज्यादा करोना हुआ है और ज्यादा मौतें हुई हैं। हमारे
पास फिलहाल वैक्सीन कम है, इसको ध्यान में रखते हुए
वैक्सीन का इस्तेमाल प्राथमिकता के आधार पर करनी चाहिए। जिन लोगों को कोरोना हो
चुका है,उनमें नेचुरल इम्यूनिटी डेवेलप हो गई है। नेचुरल इम्यूनिटी और
आर्टिफिशियल इम्यूनिटी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। कुछ केसों में तो यह भी देखा
गया है कि नेचुरल इम्यूनिटी आर्टिफिशियल इम्यूनिटी से ज्यादा बेहतर है। इसे ध्यान
में रखते हुए फिलहाल उन लोगों का वैक्सीनेशन रोका जाना चाहिए जिन लोगों को एक बार
कोरोना हो चुका है।


