- Back to Home »
- Discussion »
- कोरोना सार्टिफिकेट पर PM की जगह CM का होगा फोटो..शुरू हुई राजनीति
Posted by : achhiduniya
04 June 2021
हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखते हुए कोरोना की चुनौतियों के बीच
केन्द्र के मध्यम से ही वैक्सीन की खरीददारी पर उनकी सहमति मांगी है। पटनायक ने
कहा कि कुछ मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की और उनसे अपने विचार साझा किए। कोई भी
राज्य सुरक्षित नहीं है जब तक कि वैक्सीनेशन को प्राथमिकता में लेकर उस पर युद्धस्तर
से काम नहीं किया जाता है। कोरोना वैक्सीन लेने वालों को कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़
सरकार की तरफ से जारी सार्टिफिकेट में प्रधानमंत्री की जगह राज्य के मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल की तस्वीर पर सियासी घमासान मचा था। अब पश्चिम बंगाल सरकार इसी तर्ज पर
राज्य में कोरोना सार्टिफिकेट जारी करने पर प्रधानमंत्री मोदी की जगह ममता बनर्जी
की छपी हुई तस्वीर जारी कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य सरकार जितनी
वैक्सीन की खरीद करेगी उन सभी सार्टिफिकेट पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की
तस्वीर छपी रहेगी। इससे पहले तक कोविड वैक्सीन के लिए जारी सार्टिफिकेट में प्रधानमंत्री
की तस्वीर होती थी। इसका मतलब 18-45 साल के वो लोग जिन्हें कोरोना
का टीका लगाया जाएगा, उनके सार्टिफिकेट पर राज्य की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर रहेगी। इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिसंबर 2021 से पहले सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाना बिल्कुल झूठ है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ आधारहीन बातें कर रहे
हैं। बंगाल सीएम ने आगे कहा कि केन्द्र राज्य सरकारों को वैक्सीन नहीं भेज रही है।
केन्द्र को यह चाहिए कि वे वैक्सीन की राज्यों के लिए खरीददारी करे और इसे सभी को
मुफ्त में दे।


