- Back to Home »
- Discussion »
- बड़े हिंदू नेता की हत्या को अंजाम देगा BJP-RSS… UP चुनाव जीतने के लिए,राकेश टिकैत ने दिया बयान
Posted by : achhiduniya
31 August 2021
किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते
हुए कहा कि सरकार चाहती थी कि इस आंदोलन में कत्लेआम हो। हिन्दू सिख हो, हिन्दू -मुस्लिम की लड़ाई हो। टिकैत ने कहा कि अब जब भी उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे, आरएसएस के लोग बड़े हिन्दू नेता की हत्या करवाने का काम करेंगे। चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम कर उत्तर प्रदेश और
उत्तराखंड में हिन्दू नेता की हत्या करवाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने
आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे, ये
चुनाव के लिए किसी बड़े
हिन्दू नेता की हत्या करवाने का काम करेंगे। फिर हिंदू
-मुस्लिम कर चुनाव जीतने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने करनाल में
किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में अधिकारी पर 302 का मामला दर्ज करने की मांग
उठाई है। मीडिया से रूबरु होते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुरू से इस आंदोलन को रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। पहले
हरियाणा में किसानों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन
किसान
पीछे हटने वाला नहीं है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगीं तब तक हम
आंदोलन करते रहेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल
चाहते हैं कि इस आंदोलन का केंद्र दिल्ली की बजाय हरियाणा बन जाये, इसलिए हरियाणा में इस तरह की घटनायें करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अभी केंद्र सरकार से निपटना है। राकेश टिकैत ने इस दौरान
हैरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत
चौटाला के किसानों और सरकार की बातचीत के लिए
मध्यस्था करने के बयान पर भी जवाब देते हुए कहा कि वह बीच में न पड़ें। वो अपना काम
करें। उन्होंने कहा कि करनाल में हुई घटना में हमें सरकारी तालिबानी कमांडर देखने
को मिले हैं। राकेश टिकैत ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा।



