- Back to Home »
- National News »
- कंटेनर्स की ऊंची दिवार से लालकिले की चाकचौबंद सुरक्षा...
Posted by : achhiduniya
06 August 2021
बीते 26 जनवरी को गणतंत्रि दिवस के मौके पर किसान
आंदोलन की आड़ में कई असमाजिक तत्व लालकिले में घुस गए थे और उस जगह पर अपने झंडे
लगा दिए थे जहां पर भारत का ध्वज तिरंगा लगाया जाता है। असमाजिक तत्वों ने 26
जनवरी को दिल्ली पुलिस के लोगों के साथ मारपीट भी की थी और कई जगहों पर पत्थरबाजी
भी की थी। 15 अगस्त को ऐसा कुछ न हो सके, इसको
ध्यान में
रखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही सतर्क है। दिल्ली पुलिस ने लालकिले के
सामने कंटेनर्स की दीवार खड़ी की है। कंटेनर्स की इस दिवार की वजह से न तो कोई
लालकिले के अंदर दाखिल हो पाएगा और न ही कोई अंदर झांक सकेगा। 15 अगस्त को लेकर
सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया हुआ है और उसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली
पुलिस ने बड़े बड़े कंटेनर्स की दीवार खड़ी कर दी है। जानकारी के अनुसार कंटेनर्स
की दीवार पर स्वतंत्रता दिवस की थीम से जुड़ी हुई पेंटिंग्स की जाएंगी। किसान
आंदोलन के बहाने इन
दिनों विदेश में बैठे कुछ खालिस्तानी अलगावादी अपने चेहरे
चमकाने में लगे हैं। अब 15 अगस्त नजदीक है, इस मौके पर खालिस्तानियों ने फिर हरकतें शुरू कर दी हैं। सुरक्षा
एजेंसियों ने पहले ही 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट
जारी किया हुआ है और उसी को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
लालकिले के अंदर कोई घुसने का प्रयास न कर सके इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली
पुलिस ने लाल किले के गेट के सामने कंटेनर्स की ऊंची दिवार लगा दी है।


