- Back to Home »
- Politics »
- सरकार को हर हाल में काले कृषि कानून रद्द करने होंगे... राहुल गांधी ने केंद्र को चेताया
Posted by : achhiduniya
06 August 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज़ कसते हुए कविता
के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चूल्हा भले ही मिट्टी का हो और मिट्टी किसी तालाब
की हो,लेकिन उस तालाब पर हक केवल दो लोगों का है। उन्होंने किसानों के
मुद्दे पर मुंह मोड़ने और दो लोगों के लिए काम करने का भी आरोप मोदी सरकार पर
लगाया है। राहुल ने लिखा है, "चूल्हा
मिट्टी का..मिट्टी तालाब की.. तालाब ‘हमारे
दो' का... बैल ‘हमारे दो' का,, हल ‘हमारे दो' का,, हल की मूठ पर हथेली किसान की,,फ़सल ‘हमारे दो' की.. कुआँ ‘हमारे दो' का,, पानी ‘हमारे दो' का,, खेत-खलिहान ‘हमारे दो' के ,, PM ‘हमारे दो' के.. फिर किसान का क्या? किसान के लिए हम हैं!" कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर
रहे किसानों के समर्थन में आज 14 विपक्षी दलों के नेता
जंतर-मंतर पहुंचे। इसमें राहुल गांधी भी शामिल थे। राहुल ने कहा कि सभी सांसद
किसानों के समर्थन में वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में काले
कृषि कानून रद्द करने होंगे।

