- Back to Home »
- Discussion »
- दिल्ली दौरे से लौटे दिग्गजों की देवेंद्र फडणवीस ने बताई वजह...
Posted by : achhiduniya
07 August 2021
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र
फडणवीस ने पुणे
में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में किसी भी तरह का संगठनात्मक फेरबदल नहीं होने
जा रहा है। महाराष्ट्र के मुद्दों पर बात करने के लिए दिल्ली दौरे किए जा रहे हैं।
राज्य में प्रदेशाध्यक्ष बदलने को लेकर यह चर्चा नहीं है। महाराष्ट्र भाजपा के
बड़े नेताओं के एकाएक हुए दिल्ली दौरे का कारण महाराष्ट्र के मुद्दों पर चर्चा को
बताया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की चर्चा पर बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने
कहा कि चंद्रकांत पाटील अच्छा काम कर रहे हैं। पार्टी उनके साथ खड़ी है। हाई कमान
भी उनके साथ खड़ा है। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, कृपया
अनुमान ना लगाएं। पतंगबाजी ना करें, गलत खबर
ना दें। खबर कम हो तो मुझसे मांग लें। इन शब्दों में देवेंद्र फडणवीस ने एक के बाद
एक दिग्गजों के दिल्ली दौरे का कारण बताया। गौरतलब है कि अगले साल मुंबई सहित अनेक महानगरपालिकाओं
के चुनाव होने वाले हैं। इन्हें देखते हुए भाजपा जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई
है। मुंबई महानगरपालिका में फिलहाल शिवसेना का
कब्जा है। भाजपा अब इस पर अपना वर्चस्व
कायम करने की तैयारी में है। इस वजह से
राज ठाकरे की पार्टी मनसे (MNS) के साथ युति (गठबंधन) की
कोशिशें शुरू हैं। इसी पृष्ठभूमि में भाजपा में भी संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाएं
शुरू हैं। इस दरम्यान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक-एक कर महाराष्ट्र के दिग्गज
भाजपा नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस इस बीच दिल्ली से लौटकर आ
चुके हैं।


