- Back to Home »
- State News »
- एक भी संक्रमित नही महाराष्ट्र के इस पूरे जिल्हे ने दी कोविड-19 को मात...
Posted by : achhiduniya
07 August 2021
कोरोना वायरस की पहली
और दूसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र को देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य माना जा रहा था। दूसरी लहर से
उबरते राज्य में अब कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर
भी तैयारियां जोरों पर हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जिला कलेक्टर संदीप कदम ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य
विभाग के संयुक्त प्रयास से यह उपलब्धि मिली है। साथ ही उन्होंने ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की रणनीति का भी जिक्र किया। जिल्हे में
पहली बार कोविड मरीज बीते साल 27 अप्रैल को गराडा
बुद्रुक गांव
में मिला था। इस साल 12 अप्रैल को यहां एक दिन में
सबसे ज्यादा 1596 मामले दर्ज किए गए। 18 अप्रैल
को जिल्हे में
एक्टिव केस की संख्या 12 हजार 847 थी। जिल्हे में कोविड के चलते पहली मौत 12 जुलाई 2020 को हुई थी। इस साल 18 अप्रैल
को 12 हजार 847 एक्टिव केस देखने के बाद
स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती रही। 22 अप्रैल
को 1568 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। कदम की तरफ से जारी प्रेस
नोट के मुताबिक, इसके बाद से ही जिले
में नए संक्रमितों की तुलना
में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। प्रेस नोट में बताया गया है कि इस
साल 19 अप्रैल को रिकवरी रेट 62.58
प्रतिशत पर आ गया था, जो अब बढ़कर 98.11 फीसदी पर पहुंच गया है। 12 अप्रैल
को पॉजिटिविटी रेट 55.73 प्रतिशत पर था, जो अब शून्य हो गया है। इसके अलावा जिले में मृत्यु दर 1.89 फीसदी है। महाराष्ट्र का भंडारा राज्य
का पहला कोविड मुक्त जिला बन गया है। बीते शुक्रवार को जिले का आखिरी मरीज भी
डिस्चार्ज हो गया। इसके अलावा शुक्रवार को हुई जांचों में भी कोई नया मरीज सामने
नहीं आया है।


