- Back to Home »
- Politics »
- कैप्टन अमरिंदर सिंह मोदी-शाह के साथ मिलकर फैला रहे सांप्रदायिक तनाव मलविंदर सिंह माली ने लगाए आरोप...
कैप्टन अमरिंदर सिंह मोदी-शाह के साथ मिलकर फैला रहे सांप्रदायिक तनाव मलविंदर सिंह माली ने लगाए आरोप...
Posted by : achhiduniya
14 August 2021
पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के तीखे
आलोचक कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली को नवजोत
सिंह सिद्धू ने अपने चार सलाहकारों में से एक के रूप में नामित किया है। पंजाबी
में लिखे अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा,पंजाबियो
होशियार ते खबरदार! कैप्टन, अमित शाह, मोदी दी टिकड़ी वालों पंजाब अंदर मुड बेबिस्वासी, फ़िरकुटन, दार ते परिस्थितियों पैदा करन
दे संकट। पंजाबियां दे किसान दे लाई खतरों की घण्टी। इसका मतलब है- पंजाबियों सावधान! कैप्टन, अमित शाह और पीएम
मोदी की तिकड़ी से सांप्रदायिक तनाव, भय और आतंक पैदा करने के संकेत पंजाबियों और किसानों के लिए
खतरे की घंटी हैं। कैप्टन (अमरिंदर) ने अपना एजेंडा केंद्र सरकार को सौंप दिया है।
एक दूसरे पोस्ट में पंजाब शिक्षा विभाग के पूर्व शिक्षक मलविंदर सिंह माली ने
अमरिंदर सिंह की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की
प्रशंसा की है। उन्होंने लिखा,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी को देखिए, जो बिना फासीवादी मोदी सरकार
के खिलाफ लड़ रही हैं। पंजाब के कप्तान का सिपाही
मोदी, शाह और डोभाल के साथ है। मलविंदर सिंह माली ने कहा कि कैप्टन
अमरिंदर सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने 93 फीसदी
चुनावी वादे पूरे किए, लेकिन यह हकीकत नहीं है।
उन्होंने कहा,
अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह दीवार पर लिखी इबारत
नहीं पढ़ेंगे तो दोनों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। यह पूछे जाने पर कि वह
मुख्यमंत्री पर हमला क्यों कर रहे हैं, मालविंदर
सिंह माली ने दावा किया कि फेसबुक पोस्ट उनकी नियुक्ति से पहले लिखा गया था।
मलविंदर सिंह माली ने स्पष्ट किया, सोशल
मीडिया पर शेयर किए जा रहे पोस्ट पुराने हैं। मैं कांग्रेस का प्रवक्ता नहीं हूं और
न ही इस पार्टी का सदस्य हूं।


