Posted by : achhiduniya 14 August 2021

घर की सफाई के लिए डिसइंफेक्‍ट वाइप बहुत काम की चीज है। इनका प्रयोग काम को आसान बना देता है। ऐसे में कई बार हम बचत के चक्‍कर में एक ही वाइप से पूरा घर साफ करने की कोशिश करते हैं जो असल में अनहाइजेनिक हैबिट है। ऐसा करने से हो सकता है कि एक जगह के बैक्‍टीरिया दूसरी जगहों पर भी चले जाएं। यह भी हो सकता है कि बैक्‍टीरिया पूरे घर के सर्फेस पर फैल जाएं और बीमारियां घटने की बजाए बढ़ जाएं। कई बार सफाई के लिए जिस पोछे का प्रयोग किया जाता है वह इतना गंदा होता है कि सफाई 
करने की जगह और गंदगी फैल देता है। ऐसे में जब भी पोछा लगाएं तो अच्‍छी तरह डिटर्जेंट में साफ करने के बाद इससे काम लें। यही नहीं सफाई के बाद इसे धोकर धूप में भी सुखाएं। ऐसा करने से जब दोबारा आप इसका प्रयोग करेंगे तो घर अच्छे से साफ हो पाएगा और घर बैक्‍टीरिया फ्री रहेगा। कई लोग बाजार से प्रोडक्‍ट खरीदते हैं और उसे अपने हिसाब से प्रयोग में लाने लगते हैं। इसका बुरा प्रभाव हो सकता है। ऐसा करने से आपके हाथ भी खराब हो सकते हैं और हो सकता है कि फर्श आदि पर भी इसका बुरा असर हो जब भी कोई डिटर्जेंट या क्‍लीनिंग प्रोडक्‍ट खरीदें तो पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। ऐसा करने से आपकी 

चीजें खराब नहीं होंगी। सिंक में रखे बर्तनों को साफ करने में कितना समय लगता है? आपको बता दें कि सिंक में गंदे बर्तनों पर जीवाणुओं को पनपने में ज्‍यादा समय नहीं लगता। यही नहीं, कॉकरोच और कीटों के पनपने का भी कारण बनते हैं। ऐसे में घर के सभी सदस्‍यों को इस बात की आदत डालनी चाहिए कि वह बर्तनों का प्रयोग कर उन्‍हें सिंक में रखने की बजाए धोकर रख दें। ये हैबिट घर को बैक्‍टीरिया फ्री रखने में बहुत कारगर है। कुछ लोगों को आदत होती है कि जब तक घर 
बहुत गंदा न हो जाए वह समेटते नहीं हैं। कुछ लोग दिन में एक बार ही घर समेटने का नियम बना लेते हैं। ऐसा न करें। जैसे ही चीजें अव्‍यवस्थित दिखें उन्‍हें उसी वक्‍त ठीक कर लें। ऐसा करने से घर हमेशा अच्छा रहेगा। ऐसा ही किचन और बाथरूम की सफाई को लेकर भी करें।  बहुत गंदा होने का इंतजार न करें और रोज कुछ समय उनकी सफाई के लिए निकालें। कई बार हम क्‍लनिंग प्रोडक्‍ट्स को इस तरह स्‍टोर करते हैं कि उन्‍हें सही समय पर ढूंडने में हमें बहुत समय लग जाता है। याद रखें कि किचन की सफाई के 


सामान को हमेशा एक साथ किचन सिंक के नीचे रखें, बाथरूम क्‍लीनर को बाथरूम सिंक के नीचे रखें और रूम क्‍लीनर प्रोडक्‍ट्स को बालकोनी या स्‍टोर में रखें। याद रखें कभी भी बाथरूम मॉप से किचन या घर का फर्श साफ करें और न ही किचन मॉप से बाथरूम।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -