- Back to Home »
- Politics »
- पीएम मोदी सिर्फ बेचू सेल्स मैन,सुई से जहाज तक कांग्रेस की देन...कांग्रेस के विधायक जगबीर मलिक ने कही बात
पीएम मोदी सिर्फ बेचू सेल्स मैन,सुई से जहाज तक कांग्रेस की देन...कांग्रेस के विधायक जगबीर मलिक ने कही बात
Posted by : achhiduniya
15 August 2021
गोहाना से कांग्रेस के विधायक जगबीर मलिक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रभातफेरी
निकाली। जगबीर मलिक ने प्रदेश व देश वासियों को दी 75वें
स्वंतत्रता दिवस की बधाई देते हुए बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा
है। मलिक ने कहा कि यह बीजेपी सरकार बताए कि स्वंतत्रता सेनानियों की पेंशन में सात
साल में कितना इजाफा किया है। इसके उल्ट एमरजेंसी
जेल जाने वालों की पेंशन कर दी। उन्होंने
कहा कि बीजेपी का स्वंतत्रता से कोई लेना देना नहीं। श्यामाप्रसाद मुखर्जी
अंग्रेजो के समय सरकार में मंत्री थे। आजादी के बाद नेहरू ने अपनी कैबीनेट में
मंत्री बनाया था। ये सवाल करते हैं 70 साल
में कांग्रेस ने क्या किया। कांग्रेस के 70 साल
में देश मे सुई से जहाज बनाने का काम हुआ, जबकि उस
समय सभी सामान बाहर से मंगवाना पड़ता था। मलिक ने कहा कि पेट्रोलियम, हवाई जहाज, रेल, बीएसएनएल, बैंक, ईसरो, इन्होंने सात साल में निजीकरण
के नाम पर देश को बेचने का काम किया है। देश को बेच नहीं सकते क्योंकि उसकी
रिजस्ट्री नहीं है। बेरोजगारी देश में चरम पर है हरियाणा में तो हालात सबसे खराब है। किसान आज नौ महीने से सड़कों पर बैठे हुए जबकि
सभी वकील तीनो कानूनों को गलत बात
रहे है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट मंडी को बढ़ावा
देना और सरकारी मंडियों को बंद करने का इरादा है। धीरे धीरे सरकार एमएसपी पर कम
खरीद कर देगी फिर मंडियां बन्द हो जाएगी। बीजेपी का तिरंगा यात्रा से कोई लेना
देना नहीं है। ये तिरंगा यात्रा की आढ़ में लोगो के बीच जाने का प्रयास कर रहे हैं। 15 तारीख के बाद फिर लोग इन्हें नही घुसने देंगे।


