- Back to Home »
- Crime / Sex »
- राज कुंद्रा को जमानत देना समाज में गंदगी को और बढ़ाना होगा...मुंबई पुलिस ने कोर्ट से कहा
Posted by : achhiduniya
11 August 2021
बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की जमानत अर्जी का अदालत में मुंबई पुलिस ने जमकर विरोध किया और इस पर मजबूत तर्कों के साथ
आपत्ति जताई। मुंबई पुलिस ने कोर्ट से कहा कि राज कुंद्रा अगर जमानत पर छोड़ दिए
जाते हैं तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। अदालत में राज कुंद्रा की जमानत पर
मंगलवार को हुई सुनवाई में मुंबई पुलिस ने कहा कि राज कुंद्रा अगर जमानत पर छोड़े
गए तो वे अश्लील फिल्मों को बनाने का काम फिर दोहरा सकते हैं। वे देश से फरार होने
की कोशिश
कर सकते हैं। बता दें कि राज कुंद्रा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने जमानत के लिए सत्र न्यायालय में अर्जी दी हुई है। पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण के इस
मामले में अप्रैल में आरोपपत्र दायर किया था। कुंद्रा ने कहा कि उस चार्ज शीट
में आरोपी के तौर पर उनका नाम नहीं है न ही उनका नाम एफआईआर में दर्ज है। इसलिए
उन्हें जमानत दी जाए। कुंद्रा का तर्क है कि जिन आरोपियों के नाम चार्जशीट में
दर्ज हैं, उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मेरी
जमानत ठुकरा कर गलत किया है। सारा आदेश अनुमान पर आधारित है। इसलिए उन्हें रद्द किया जाए। कथित गुनाह में
उनकी भागीदारी के सबूत नहीं हैं. मजिस्ट्रेट ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। अपनी
जमानत अर्जी में राज कुंद्रा ने ये तर्क दिए हैं। पुलिस ने इस जमानत अर्जी पर जवाब
देते हुए कहा कि यह एक गंभीर गुनाह का मामला है। सारे वीडियोज कहां अपलोड किए गए
हैं, हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं अगर आरोपी की जमानत मंजूर कर ली जाती
है तो वे दोबारा यह गुनाह दोहरा सकते हैं। उसका प्रभाव हमारी संस्कृति पर पड़ेगा। इससे
समाज में गलत संदेश जाएगा। मुंबई पुलिस ने जवाब में कहा कि कुंद्रा फरार आरोपी
प्रदीप बक्शी के रिश्तेदार हैं। कुंद्रा एक ब्रिटिश नागरिक हैं। अगर उन्हें जमानत
पर
छोड़ा गया तो उनके नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह फरार होने की आशंका है। वे
विदेश जाकर वहां से आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो अपलोड करेंगे, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस द्वारा इन आपत्तियों
को कोर्ट ने ध्यान से सुना।



