- Back to Home »
- Politics »
- टिकट लेकर काबुल जाने की जरूरत नहीं,लेडी तालिबान को देखना चाहता है तो वह बंगाल आ जाए..बीजेपी महासचिव सायंतन बसु का ममता पर हमला
टिकट लेकर काबुल जाने की जरूरत नहीं,लेडी तालिबान को देखना चाहता है तो वह बंगाल आ जाए..बीजेपी महासचिव सायंतन बसु का ममता पर हमला
Posted by : achhiduniya
22 August 2021
बंगाल बीजेपी के नेता
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की
तुलना लगातार तालिबानी शासन से कर रहे हैं और बंगाल बीजेपी के राज्य महासचिव ने फिर मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी की तुलना तालिबान से करते हुए कहा कि लेडी तालिबान देखना है, तो कालीघाट आइए। बंगाल बीजेपी के
महासचिव सायंतन बसु से दांतन में बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या को लेकर पूछे गए सवाल
के जवाब में उन्होंने कहा
कि पूरे राज्य में इस तरह की हिंसा और अत्याचार हो रहे
हैं। विपक्ष के सारे अधिकारों को कुचल दिया गया है। बंगाल में तालिबानी शासन चल
रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर कोई
लेडी तालिबान को देखना चाहता है तो वह बंगाल आ जाए। टिकट लेकर काबुल जाने की जरूरत
नहीं है। कालीघाट में ही लेडी तालिबान दिख जाएगी। गौरतलब है कि कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास
है। इसके अलावा बीजेपी नेताओं द्वारा उत्तर बंगाल को अलग राज्य घोषित करने की मांग
के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई अगर व्यक्तिगत तौर पर कोई बयान देता
है तो पार्टी उसके लिए जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि
बिहार से झारखंड को अलग
करने की मांग उठी थी। उसी तरह से मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को भी अलग करने की मांग
उठी थी। पार्टी के तौर पर बीजेपी बंगाल को विभाजित करने का समर्थन नहीं करती है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल की जो भौगोलिक सीमा तैयार की है उसमें किसी भी
तरह का कोई भी बदलाव पार्टी नहीं चाहती है। गौरतलब है कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस रक्षाबंधन उत्सव मना रही है। इस
पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 365 दिन
वहां राखी