- Back to Home »
- Job / Education »
- यूआईडीएआई ने विभिन्न पदों के लिए निकाली वैकेंसी..
Posted by : achhiduniya
20 August 2021
यूआईडीएआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि उसे अपनी टीम मजबूत करने
के लिए उत्साही पेशेवरों की आवश्यकता है। नोटिफिकेशन के अनुसार ये भर्ती
डेप्यूटेशन के आधार पर होनी है। इसमें बताया गया है कि यूआईडीएआई ये भर्तियां अपने
छह क्षेत्रीय कार्यालयों चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और रांची के लिए कर रहा है। देश के नागरिकों को आधार कार्ड
प्रदान करने वाली नोडल
एजेंसी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नौकरी करने का सुनहरा मौका
दे रही है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आवेदन निर्धारित
प्रपत्र में भरकर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक महानिदेशक को भेजना है। चूंकि ये भर्ती
डेप्यूटेशन बेसिस पर होगी। इसलिए गैर सरकारी अभ्यर्थी आवेदन
नहीं कर सकते। वैकेंसी
का विवरण:- चंडीगढ़ में निजी सचिव- 03 पददिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर, सेक्शन
ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंटेंट्स ऑफिसर, निजी
सचिव- एक एक पद। मुंबई
में डिप्टी डायरेक्टर- 01 पद,हैदराबाद में निजी सचिव- 02 पद,लखनऊ में सेक्शन ऑफिसर और निजी सचिव- एक एक पद रांची में डिप्टी
डायरेक्टर और असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर- 01 पद। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक
वेबसाइट https://uidai.gov.in/
पर विजिट कर सकते हैं। सभी तरह से पूर्ण आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2021 है।