- Back to Home »
- Sports »
- भारत के रेसलर रवि दहिया ने सिल्वर मेडल किया अपने नाम...
Posted by : achhiduniya
05 August 2021
टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत के रेसलर रवि दहिया ने सिल्वर
मेडल किया अपने नाम
पुरुषों के फ्री स्टाइल 57 किलो रेसलिंग स्पर्धा के फाइनल में हरियाणा के रवि को
रूस ओलिंपिक कमिटी के बैनर तले उतरने वाले रेसलर जवुर उगुवेय से 4-7 हार का सामना
करना पड़ा। रवि ओलंपिक के इतिहास में मेडल जीतने वाले पांचवें रेसलर बन गए हैं।
अभी तक भारतीय रेसलिंग में किसी ने गोल्ड मेडल
नहीं जीता है। सिर्फ अभिनव बिंद्रा
ऐसे भारतीय हैं जिनके नाम व्यक्तिगतस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड दर्ज
है। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया अपने ओलिंपिक पदार्पण में गुरुवार को बारीक अंतर से
ब्रांज जीतने से वंचित रह गए। 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में सैन
मरिनो के माइलेस नज्म अमीन के अंतिम 10 सेकेंड
में पटखनी देने से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर
लाल ने घोषणा की है कि प्रदेश की खेल नीति के अनुसार सिल्वर जीतने पर रवि को 4
करोड़ रुपये की नकद राशि, क्लास वन की नौकरी और रियायती
दर पर हुड्डा का प्लॉट मिलेगा। इसके साथ ही रवि दहिया के


