Posted by : achhiduniya 27 August 2021

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान से 550 से अधिक लोगों को निकाला गया है। 260 भारतीय और बाक़ी अफ़ग़ान और तीसरे देश के नागरिक हैं।  अमेरिका के साथ काफ़ी नज़दीकी समन्वय रहा। अफगानिस्तान में हालात और अस्थिर हैं। पहली प्राथमिकता लोगों को निकालने की है। वहां सरकार को लेकर अब भी अनिश्चितता है। हम हालात पर नज़र रखे हुए हैं। समय के हिसाब से फ़ैसला लिया जाएगा। भारत ने कहा कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सही संख्या अज्ञात है। विदेश मंत्रालय का 
मानना है कि अधिकांश भारतीयों को युद्धग्रस्त देश से सुरक्षित निकाल लिया गया है,जबकि कुछ अभी भी वहां रह गए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नंबर बदलते रहते हैं जैसे जैसे लोग संपर्क करते हैं। हमारा मानना है कि जो लौटना चाहते थे उसमें से ज़्यादातर लौट चुके हैं। हाँ कुछ तादाद अभी भी है,लेकिन उसका सही आंकड़ा हमारे पास नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,हम कुछ अफगान नागरिकों के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिकों को भी बाहर लाने में सफल रहे 

हैं। इनमें से कई सिख और हिंदू थे। मुख्य रूप से हमारा ध्यान भारतीय नागरिकों पर होगा, लेकिन हम उन अफगानों के साथ खड़े होंगे जो हमारे साथ खड़े थे। बागची ने कहा,पिछली उड़ान में 40 लोग थे। हमें रिपोर्ट मिल रही थी कि अफगान नागरिकों को हवाई अड्डे तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। हम जानते हैं कि अफगान सिख और हिंदुओं सहित कुछ अफगान नागरिक 25 अगस्त को हवाई अड्डे पर नहीं पहुंच सके। हमारी उड़ान को उनके बिना आना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत आने के इच्छुक अफगान शरणार्थियों का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छह महीने के आपातकालीन ई-वीजा की घोषणा की है। मंत्रालय ने कहा कि भारत अमेरिका, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ निकासी का समन्वय कर रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि ताजिकिस्तान में दुशांबे हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया गया। जबकि उज्बेकिस्तान और ईरान के हवाई क्षेत्र को भारत के लिए खोल दिया गया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -