Posted by : achhiduniya 27 August 2021

बीते 15 मार्च 2010 में बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने नोटों की माला पहनी थी, जिसकी तस्‍वीर लंबे अरसे तक सियासी बहस का हिस्‍सा रही।  भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों में इस खबर ने सुर्खियां बटोरी थी,लेकिन अब साल बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया है। कांग्रेस की बुकलेट में लिखा है-मायावती दलित नहीं दौलत की बेटी। अटैची में करोड़ों रुपये लेकर पार्टी टिकट बेचती हैं। असेंबली का टिकट दो से 10 करोड़ तक में बेचा जाता है। महंगे टिकट की वजह से डेढ़ दर्जन नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। किसी टिकट का ज्‍यादा दाम मिल जाए तो पहले का टिकट काटकर दूसरे को दे दिया जाता है।  इंजीनियर मनोज गुप्‍ता ने मायावती के जन्‍मदिन 
का चंदा नहीं दिया, इससे नाराज बीएसपी एमएलए शेखर तिवारी ने इंजीनियर की हत्‍या कर दी। मायावती को फूलों की नही, नोटों की माला पहनने का शौक है। इससे नाराज मायावती भी पलटवार करने से नहीं चूकीं। उन्‍होंने कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस दूसरों के गिरेबान में झांकने के बजाय अपने गिरेबान में झांकती। टिकट बेचने के आरोप पर बसपा प्रमुख ने कहा कि टिकट बेचा नहीं जाता, यह पैसा गरीब उम्‍मीदवारों की मदद के लिए एकत्र किया जाता है। बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने कहा, हमारी पार्टी को मजबूरी में पार्टी के ऐसे उम्‍मीदवारों से चुनाव लड़ने के लिए उनसे एडवांस 

में ही पैसा भी जमा कराना पड़ता है। फिर उसी पैसे को उनके चुनाव पर ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खर्च कर दिया जाता है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी, विधानसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग कर रही है, यह किताब उसी का हिस्‍सा है। इस किताब का नाम है-किसने बिगाड़ा उत्‍तर प्रदेश? पुस्‍तक के कवर पेज पर सीएम योगी, बीएसपी अध्‍यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की तस्‍वीरें हैं जो इसके लिए एक-दूसरे की तरफ इशारा कर रहे हैं। मायावती को नाराज करने वाली एक तस्‍वीर भी है जिसमें वे हाथी पर बैठीं बीजेपी का झंडा लहरा रही हैं। यूपी 

कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू कहते हैं,मैं समझता हूं कि बहनजी एक सम्‍मानित नेता हैं,लेकिन जो यूपी की हालत है, उसकी जिम्‍मेदार यही सरकारें है। गैर कांग्रेस सरकारों ने यूपी का बेड़ा गर्क किया है। चीनी मिले जो यूपी में बड़े पैमानें पर थी उनको किसने बेचा? मायावाती नोटों की माला पहनती थीं जिसमें 18 से 21 करोड़ तक के नोट लगते थे। मायावती इससे बेहद नाराज हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की तो ऐसी बुरी हालत है कि वह अपनी रैलियों में किराये पर दिहाड़ी मजदूर लाती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -