- Back to Home »
- Discussion »
- मतलब निकल गया तो पहचानते नही..अपनी ही पार्टी कांग्रेस कि खोली पोल नवजोत सिंह सिद्धू ने
Posted by : achhiduniya
15 August 2021
पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चली लंबी खींचतान
और पार्टी आलाकमान के दखल के बाद सिद्धू को पिछले महीने ही पंजाब कांग्रेस के
अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच अप्रैल में तनाव
तब बढ़ गया था जब पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
के बाद कोटकपूरा और अन्य स्थानों पर 2015 में पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच
रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। इसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। कई दौर
की बातचीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष
सोनिया गांधी ने बीते 18 जुलाई को सिद्धू को
पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अगले साल
राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सिद्धू की सहायता के लिए संगत सिंह
गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन
गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पंजाब
कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को परोक्ष रूप से अपनी ही पार्टी पर
निशाना साधा और इशारों में यह भी बताया कि कैसे चुनावों में
पंजाब का हित चाहने
वालों का इस्तेमाल किया जाता है व चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उनकी अनदेखी
होती है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि वे योग्यता का सम्मान करेंगे और सभी
को उनका वाजिब हक दिया जाएगा। सिद्धू ने कहा,पंजाब
से प्यार करने वालों को चुनाव के दौरान शोपीस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
चुनाव जीतने के बाद, इन लोगों को दरकिनार कर दिया
जाता है और उनकी जगह मुनाफाखोरी में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को ले लिया जाता है।
मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं योग्यता का सम्मान करूंगा और युवाओं को सम्मान
दूंगा।


