- Back to Home »
- State News »
- ओबीसी आरक्षण का मुद्दा हल किए बिना स्थानीय निकाय चुनाव नही होने देंगे...चंद्रकांत पाटिल
Posted by : achhiduniya
06 August 2021
बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष
चंद्रकांत पाटिल ने कहा, भाजपा की प्रदेश इकाई राज्य की
महाविकास अघाडी सरकार को तब तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने देगी, जब तक ओबीसी आरक्षण का मुद्दा हल नहीं हो जाता। इस सरकार की यह
इच्छा है कि ओबीसी समुदाय राजनीतिक आरक्षण खो दे। वहीं भाजपा और राज ठाकरे की
अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के गठबंधन के
सवाल पर पाटिल ने कहा-भाजपा-मनसे
के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है क्योंकि अन्य राज्यों के बारे में उनके विचार
हमारे लिए अस्वीकार्य हैं। मतभेद के
बावजूद, एक-दूसरे से मिलना जरूरी है इसलिए मैं मनसे प्रमुख राज ठाकरे
मिलूंगा। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में महाराष्ट्र जिला परिषद और
पंचायत समिति अधिनियम 1961 के भाग 12 (2)(सी) की व्याख्या करते हुए ओबीसी के लिए संबंधित स्थानीय
निकायों में सीटों का आरक्षण प्रदान करने की सीमा से संबंधित राज्य चुनाव आयोग
द्वारा
वर्ष 2018 और 2020 में जारी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया था। उक्त अधिनियम
पिछड़े वर्ग से संबंध रखने वाले लोगों को 27 फीसदी आरक्षण उपलब्ध कराता है। अदालत
ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के चुनाव नतीजों को गैर-कानूनी
घोषित किया जाता है और संबंधित स्थानीय
निकायों की इन रिक्त हुई सीटों के बचे हुए कार्यकाल को राज्य चुनाव आयोग द्वारा
भरा जाएगा।


