- Back to Home »
- Politics »
- ममता बनर्जी हर बलात्कार के बारे में जानती थीं और वह बलात्कारियों के साथ खड़ी रहीं…स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
ममता बनर्जी हर बलात्कार के बारे में जानती थीं और वह बलात्कारियों के साथ खड़ी रहीं…स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
Posted by : achhiduniya
20 August 2021
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,पीड़ितों को न्याय मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी
हर बलात्कार के बारे में जानती थीं और वह बलात्कारियों के साथ खड़ी रहीं। 60 साल
की महिला के साथ उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया जा रहा था और वह कहती है, ‘खेला होबे’। उन्होंने सवाल किया कि ममता
बनर्जी असम क्यों नहीं गईं और बंगाल छोड़कर भाग गए लोगों को वापस क्यों
नहीं लाईं? आपको लगता है कि जिन लोगों ने जान गंवाई और उनके सम्मान का
मुआवजा दिया जा सकता है? कलकत्ता हाईकोर्ट ने
अस्वाभाविक मृत्यु, हत्या और रेप सहित अन्य अधिक महत्व के अपराध के
मामलों की जांच सीबीआई से कराने और अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण मामले की जांच के लिए
3 सदस्यीय SIT का गठन निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने मानवाधिकार आयोग द्वारा गठित कमेटी
की सिफारिशों को लगभग मान लिया है। स्मृति ईरानी ने हाईकोर्ट के
फैसले का स्वागत
किया है। दूसरी ओर, कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव बाद हुई हिंसा मामले
में सीबीआई की जांच का आदेश दिया है। हालांकि, इस
फैसले से ममता सरकार खुश नजर नहीं आ रही है और टीएमसी नेताओं ने संकेत दिया है कि
ममता सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। दूसरी ओर, याचिकाकर्ताओं ने आज ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दायर
कर दी है, ताकि एक तरफा सुनवाई नहीं हो। ममता सरकार ने कहा है कि वह इस
फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।