- Back to Home »
- Discussion »
- शरद पवार ने किया लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वालो से मिलकर साथ आने का आव्हान...
Posted by : achhiduniya
20 August 2021
पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने
ट्वीट कर कहा कि भारत में वर्तमान परिदृश्य बहुत निराशाजनक प्रतीत होता है। किसान कई महीनों से विरोध कर रहे हैं, यह भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए एक दर्दनाक तस्वीर है। आर्थिक
मंदी, कोविड महामारी, बेरोजगारी, सीमा विवाद, अल्पसंख्यक समुदायों का मुद्दा
आदि कई मुद्दों का राष्ट्र आज सामना कर रहा
है। उन्होंने लिखा कि वर्तमान सरकार इन
सभी मुद्दों को हल करने में विफल रही है। उन्होंने कहा,जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं जो लोग हमारे देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बचाने के लिए
मिलकर काम करना चाहते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए। पूर्व
मुख्यमंत्री ने कहा, एक समय बद्ध कार्यक्रम को
सामूहिक रूप से शुरू करने की आवश्यकता है और मैं ये सुझाव देता हूं कि इन सभी
मुद्दों को एक साथ निपटने के बजाय, हमें
प्राथमिकता तय कर के सामूहिक रूप