- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी में कुल कितने व कौन होते है सदस्य...?
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी में 9 को-ओप्टेड मेंबर होते हैं। इसमें 2 दिल्ली की सिंह सभाओं के होते हैं। 1 शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से, 4 तख्तों से और 2 ऐसे सिख होते हैं जो किसी वजह से चुनाव नहीं लड़े/लड़ना चाहते लेकिन उनकी सेवाएं कमिटी को चाहिए। इस तरह कुल 55 सदस्य दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का हिस्सा होते हैं। हाल ही में हुए चुनावों के दौरान
जागो के प्रधान मनजीत सिंह जीके को ग्रेटर कैलाश सीट से जीत मिली है। वहीं अकाली दल बादल के उम्मीदवार मंजिंदर सिंह सिरसा को शिरोमणि अकाली दल दिल्ली सरना के हरविंदर सिंह ने हरा दिया है। शहादरा सीट से सरना दल के कुलवंत बाठ को अकाली दल बादन के उम्मीदवार ने हरा दिया है। जागो के दिल्ली अध्यक्ष चमन सिंह भी संतगढ़ सीट से हार गए हैं। इस सीट पर अकाली दल बादल की बीबी रंजीत कौर ने जीत दर्ज की है। वहीं सरना दल के त्रिनगर से गरुमीत सिंह संटी भी हार गए हैं। अकाली दल बादल के उम्मीदवार ने यहां भी जीत दर्ज की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चुनावों में शिरोमणि
अकाली दल (बादल गुट) ने फिर जीत दर्ज की है। दावा किया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल ने 25 से ज्यादा सीटें अपने कब्जे में ले ली हैं। कुल सीटें:- 46,अकाली दल (बादल) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की। अकाली दल दिल्ली ( सरना) 14 सीटों पर जीत हासिल की,जागो पार्टी ने 3 सीट 2 अन्य को मिली।

