- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- क्या आपको भी आती है चावल खाने के बाद सुस्ती या नींद...?
Posted by : achhiduniya
25 August 2021
दुनिया भर में कई लोगों के लिए चावल एक मुख्य भोजन है जिसे नाश्ते, दोपहर या रात के भोजन में मुख्य रूप से खाया जाता है। हालांकि, कुछ लोग
चावल खाने के बाद आलस्य महसूस करते हैं, मतलब
उन्हें सुस्ती आती या नींद आने जैसा अनुभव होता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक न्यूट्रिशनिस्ट ने एक
इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि जब कार्बोहाइड्रेट या कार्ब्स जिन पदार्थों में
कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है को पचाने की बात आती है तो शरीर की पाचन
प्रक्रिया कैसे
काम करती है। उनके अनुसार, हमारे
शरीर पर किसी भी कार्बोहाइड्रेट का एक जैसा इफेक्ट होता है, क्योंकि कार्ब्स ग्लूकोज में कन्वर्ट हो जाते हैं और ग्लूकोज को
इंसुलिन की आवश्यकता होती है। अब जैसे-जैसे इंसुलिन बढ़ता है, यह जरूरी फैटी एसिड-ट्रिप्टोफैन के लिए संकेत देता है, जो
मेलाटोनिन और सेरोटोनिन को बढ़ाता है, ये शांत
करने वाले हार्मोन हैं और यही आलस्य या सुस्ती का कारण बनते हैं। इस थ्योरी को हम इस तरह से समझ सकते है कि ये
हमारी जीवनशैली को प्रभावित करने वाली
आदतों के लंबे समय तक प्रयोग में मदद करती
है। तो इसके लिए आपको क्या करना है ये समझिए। उन्होंने चावल खाने के बाद आने वाली
नींद को मात देने के दो आसान तरीके बताए हैं।# सुस्ती
भगाने के लिए क्या करें:- अपनी प्लेट में खाने की मात्रा
बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए। मतलब ज्यादा खाना भी सुस्ती और नींद का कारण बनता है
अगर ज्यादा खाएंगे तो ज्यादा मेहनत भी करनी होगी और ज्यादा थकान का अर्थ है ज्यादा
सुस्ती। दूसरा हम ये कर सकते हैं कि प्लेट में 50 प्रतिशत सब्जियां, 25 प्रतिशत
प्रोटीन,
25 प्रतिशत कार्ब्स होने चाहिए, क्योंकि प्रोटीन भी ट्रिप्टोफैन में योगदान देता है। इसलिए इसका
संतुलित रहना भी जरूरी है।


