- Back to Home »
- Sports »
- निशानेबाज अवनि लेखरा बनी गोल्डन गर्ल जीता टोक्यो पैरालंपिक में सोना,पीएम ने दी बधाई
Posted by : achhiduniya
30 August 2021
टोक्यो पैरालंपिक में
भारतीय एथलीट्स ने पदकों को जीतने की शुरुआत की थी। महिला निशानेबाज अवनि
लेखरा ने गोल्ड पर निशाना साधा। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 फाइनल
में 249.6 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल
किया। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में 7वें
स्थान पर रहकर फाइनल्स में प्रवेश किया था।
टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला गोल्ड मेडल है। अवनि के टोक्यो पैरालंपिक
में गोल्ड मेडल जीतते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अवनि
का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अवनि के प्रदर्शन को असाधारण बताते हुए लिखा कि आपके
मेहनती स्वभाव और शूटिंग के लिए जुनून की वजह से यह संभव हो पाया। यह वास्तव में
भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
ओलंपिक हो या फिर पैरालंपिक अवनि लेखरा के सिर सजा पहली भारतीय गोल्डन गर्ल का ताज अवनि
ओलंपिक हो या पैरालंपिक गोल्ड
जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। उनसे पहले
पीवी सिंधु और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर जीता था। वह पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली सिर्फ
चौथी भारतीय खिलाड़ी हैं। पहला गोल्ड मुरलीकांत पेटकर ने 1972 पैरालंपिक में दिलाया था। दूसरा और तीसरा देवेंद्र झाझरिया ने
और चौथा मरियप्पन थंगावेलु ने दिलाया था। अभिनव
बिंद्रा ने 2008 के
बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड, जबकि नीरज चोपड़ा ने इसी महीने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


