- Back to Home »
- State News »
- बंदिशे लगाने वाले अब देते है बधाई...यूपी सीएम
Posted by : achhiduniya
30 August 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण
की जन्मभूमि मथुरा पर पहली बार बतौर मुख्यमंत्री जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित
जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
राम लीला मैदान में आयोजित कृष्णोत्सव को संबोधन करते हुए कहा कि वे इस अवसर का
इंतजार पिछले तीन साल से कर रहे थे। मथुरा में श्रीकृष्ण
जन्मोत्सव को लेकर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं वृंदावन बिहारी लाल से प्रार्थना करने आया हूं कि जैसे
आपने अनेक राक्षसों का अंत किया था, वैसे ही
कोरोना रूपी राक्षस का भी अंत करने की कृपा करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
कहा, पहले आपके पर्व-त्योहार में बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक नहीं आते थे। बीजेपी के नेताओं को छोड़कर बाकी
दलों के नेता दूर भागते थे। हिंदुओं के पर्व में कोई नेता सहयोग नहीं करता था और
बंदिशें भी लगाई जाती थी,लेकिन
अब कोई बंदिश नहीं है। मुख्यमंत्री
ने कहा कि धरती पर धर्म की स्थापना के लिए कृष्ण का अवतार हुआ था। पहले वर्ष 2019 में आगरा तक आया था। उस दौरान केंद्रीय मंत्री के निधन के कारण
मथुरा नहीं आ सका था। इस साल कोरोना वायरस नियंत्रण में है,लेकिन सतर्क रहने की जरुरत है। मैं बिहारी लाल से यही प्रार्थना कहता हूं कि
कोरोना नामक राक्षस का अंत करें।


