- Back to Home »
- State News »
- 12 नहीं सिर्फ 8 घंटे करना होगा काम महाराष्ट्र महिला पुलिसकर्मियों का समय हुआ तय
Posted by : achhiduniya
24 September 2021
महाराष्ट्र सरकार ने महिला पुलिसकर्मियों के काम के घंटे को 12 से घटा कर 8
कर दिया है। महिला पुलिसकर्मियों के लिए यह खबर एक खुशखबरी लेकर आई है। इस निर्णय
की वजह से अनेक महिला पुलिस कर्मचारियों के लिए घर-परिवार और रोजगार में संतुलन
रखना आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा फ़ैसला किया है। राज्य
के डीजीपी संजय पांडे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वर्तमान में पुलिस दल में काम करने वाली महिलाओं
को 12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। महिला पुलिसकर्मियों को काम के
साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ती हैं। कई बार
पर्व-त्योहारों के समय भी उनकी ड्यूटी लगी हुई होती है। गंभीर केस में तो ये घंटे 12 से भी ज्यादा हो जाया करते हैं। ऐसे में उनके लिए घर और बाहर
दोनों की जिम्मेदारियां निभाने में काफी मुश्किलें पेश आती हैं। एनसीपी सांसद
सुप्रिया सुले ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील
सहित पूरे मंत्रिमंडल का