- Back to Home »
- Tours / Travels »
- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे मुंबई से दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 13 घंटे में....
Posted by : achhiduniya
16 September 2021
केंद्रीय महामार्ग विकास और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के
मुताबिक देश के दो महानगरों को जोड़ने वाला 1350 किलोमीटर
लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम जनवरी 2023 तक पूरा
करने का लक्ष्य है। एक अनुमान के मुताबिक एक्सप्रेस-वे की वजह से हर साल 32 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होगी। फिलहाल एक्सप्रेस वे के 350 किलोमीटर तक का काम पूरा हो गया है। एक्सप्रेस-वे से ना सिर्फ
मुंबई और दिल्ली के बीच की दूरियां कम होंगी, बल्कि
महामार्ग के किनारे इंडस्ट्रियल टाउनशिप और स्मार्ट शहर भी बनाए जाएंगे। पूरे
महामार्ग में 92 जगहों में इंटरवल स्पॉट विकसित किए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे
में वैसे तो 8 लेन की व्यवस्था होगी, लेकिन
इन 8 लेन में से दोनों ओर के दो-दो लेन रिजर्व रखे जाएंगे। इस तरह
से 4 लेन सिर्फ ई वाहन के आने-जाने के लिए ही रिजर्व होंगे। इस तरह
का यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा यानी यह एक्सप्रेस-वे पर्यावरण के हिसाब से
भी सही साबित होगा। इस वजह से इसमें ईंधन की अच्छी-खासी बचत होगी। महामार्ग में
थोड़े-थोड़े अंतर में ई वाहनों की चार्जिंग की सुविधा
रहेगी। महामार्ग का 245 किलोमीटर तक का रास्ता मध्य प्रदेश से होकर जाएगा। इन 245 किलोमीटर में से 100 किलोमीटर
तक का काम पूरा हो चुका है। अब तक हुए काम का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 16 सितंबर को जायजा लेंगे। महामार्ग की बजाए स्लिप लेन में टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इससे यह होगा कि यात्री जिस शहर में प्रवेश कर
रहे होंगे उन्हें सिर्फ वहीं टोल देने की ज़रूरत होगी। ग्रीनफील्ड