Posted by : achhiduniya 06 September 2021

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम को 157 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढत भी हासिल कर ली है। भारत द्वारा दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम दूसरी इनिंग में 210 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में गेंद से कहर बरपाया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया। मैच में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम 
किए। वहीं, टीम इंडिया की इस जीत के असली हीरो रहे शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के साथ-साथ तीन बड़े विकेट भी चटकाए। टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ने अच्छी शुरुआत को जारी रखा और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। बुमराह ने पोप के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे जॉनी बेयरस्टो को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया और शानदार यॉर्कर पर उनकी गिल्लियां बिखर दी। वहीं, दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे रविंद्र 

जडेजा ने इसके अगले ही ओवर में मोईन अली को भी जीरो के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान जो रूट और क्रिस वोक्स ने टीम की हार को टालने का कुछ देर प्रयास किया, पर शार्दुल ने एकबार फिर टीम इंडिया के लिए मसिहा बने और उन्होंने जो रूट (36) को क्लीन बोल्ड करके टीम की जीत पर मुहर लगा दी। टी ब्रेक से ठीक पहले क्रिस वोक्स (18) भी उमेश यादव की गेंद पर केएल राहुल को कैच देकर चलते बने। आखिरी में उमेश यादव ने जेम्स एंडरसन को ऋषभ पंत के हाथों कैच 

कराकर इंग्लैंड की पारी का अंत किया। बर्न्स ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, इसके तुरंत बाद बल्ले से धमाल मचाने वाले शार्दुल ठाकुर ने इंग्लिश सलामी बल्लेबाज की पारी का अंत किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मलान (5) ने हमीद के साथ साझेदारी जमाने की कोशिश की, लेकिन तालमेल में हुई गड़बड़ के चलते वह अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद दूसरे सेशन की शुरुआत कप्तान जो रूट ने रिवर्स स्विप पर चौका लगाकर की, लेकिन अगले ही ओवर में रविंद्र जडेजा ने हसीब 

हमीद (63) की शानदार पारी का खात्मा कर दिया। हमीद के आउट होने के स्कोर बोर्ड में अभी पांच ही रन जुड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने अपनी जबरदस्त गेंद पर ओली पोप (2) को चलता कर दिया। इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -