Posted by : achhiduniya 07 September 2021

पहले खबर आई थी कि तालिबान 9/11 हमले वाले दिन यानी 11 सितंबर को नई सरकार का ऐलान कर सकता है,लेकिन अब तालिबान ने आज यानी मंगलवार को ही सरकार के गठन की घोषणा कर दी है। नई सरकार में 33 मंत्री शामिल है। मंत्रियों की इस टीम में कोई महिला शामिल नहीं है। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने नई अफगान सरकार और कैबिनेट की घोषणा की है। इसके मुताबिक मुल्ला मुहम्मद 
हसन अखुंद नई सरकार के मुखिया यानी कार्यवाहक प्रधानमंत्री होंगे। वहीं मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कार्यवाहक उपप्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त किए जाएंगे। असदुद्दीन हक्कानी, कार्यवाहक आंतरिक मंत्री के रूप में नियुक्त होंगे। इसके अलावा मुल्ला याकूब, रक्षा मंत्री के रूप में पदभार संभालेंगे।  वहीं सिराजुद्दीन हक्कानी गृह मंत्री और मुल्ला अमीर खान मुत्ताकी विदेश मंत्री के पद पर नियुक्त होंगे। नई सरकार के मुखिया मुल्ला हसन वर्तमान में तालिबान के शक्तिशाली निर्णय लेने 
वाले निकाय रहबरी शूरा या नेतृत्व परिषद के प्रमुख हैं। ये परिषद सरकारी मंत्रिमंडल की तरह कार्य करता है और समूह के सभी मामलों को देखरेख करता है। बताया जा रहा है कि मुल्ला हिबतुल्लाह ने खुद सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुल्ला हसन के नाम का प्रस्ताव रखा था। खबरों के अनुसार मुल्ला हसन तालिबान के जन्मस्थान कंधार से ताल्लुक रखता है और सशस्त्र आंदोलन के संस्थापकों में से है। उन्होंने रहबरी शूरा के प्रमुख के रूप में 20 साल तक काम किया और मुल्ला हिबतुल्लाह के करीब रहा। मुल्ला हसन ने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान की पिछली सरकार के दौरान विदेश मंत्री 
और उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। मुल्ला हिदायतुल्ला वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए हैं। शेख मौलवी नूरुल्ला मुनीर शिक्षा मंत्री, मुल्ला खैरुल्ला खैरख्वा सूचना और संस्कृति मंत्रालय, कारी दीन मोहम्मद हनीफ अर्थव्यवस्था मंत्रालय, मौलवी नूर मोहम्मद साकिब हज और अवकाफी, मौलवी अब्दुल हकीम शरिया न्याय मंत्री, नूरुल्लाह नूरी सीमा और जनजातीय मामलों के मंत्री, यूनुस अखुंदजादा ग्रामीण विकास मंत्रालय और शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई उप विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -