- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस में शामिल होने को लेकर उपजे प्रशांत किशोर के विवाद पर अंतिम निर्णय सोनिया गांधी लेगी...
Posted by : achhiduniya
01 September 2021
बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल
यूनाइटेड को छोड़ कर आए प्रशांत किशोर की जुलाई में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कई बैठकें हुई थी जहां पार्टी
में उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
वाड्रा ने पिछले उत्तर प्रदेश चुनावों में प्रशांत किशोर के साथ काम किया था और
सूत्रों का कहना है कि उन्हें उनके पार्टी में शामिल होने से कोई
आपत्ति नहीं है। चुनावी
रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अंतिम फैसला पार्टी
अध्यक्ष सोनिया गांधी लेंगी। प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल करने को लेकर
सोनिया गांधी कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी, जिनमें
से कई इसके विरोध में हैं,लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता
इसे लेकर बंटे हुए हैं, कुछ का कहना है कि यह पार्टी
के लिए अच्छा विकल्प होगा। दूसरों का कहना है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री से कोई फर्क
नहीं पड़ेगा और गांधी परिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुनने और उनसे
जुड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए, जो उन्होंने करना बंद कर दिया
है।

