- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- अनुभवहीन नेता है प्रियंका और राहुल गांधी,देश के लिए खतरा है सिद्धू ..पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कही बात..
अनुभवहीन नेता है प्रियंका और राहुल गांधी,देश के लिए खतरा है सिद्धू ..पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कही बात..
Posted by : achhiduniya
22 September 2021
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गांधी परिवार उन्हें
50 सालों से जानता है,लेकिन
फिर भी उनके ऊपर भरोसा नहीं किया गया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी सवाल उठाए हैं। कैप्टन अमरिंदर
ने सिद्धू को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में पंजाब में
कांग्रेस को 10
सीटें भी नहीं आएगी। उन्होंने
यह भी कहा कि राहुल
गांधी और प्रियंका गांधी को उतना अनुभव नहीं है और वे वही करते हैं जो उनके
सलाहकार कहते हैं। कैप्टन ने कांग्रेस पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा केसी
वेणुगोपाल पर भी निशाना साधा है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांधी परिवार
द्वारा खुद को दरकिरार किए जाने को लेकर भी नाराजगी जताई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह
ने कहा कि गांधी परिवार उन्हें 50 सालों से जानता है लेकिन फिर
भी उनके ऊपर भरोसा नहीं किया गया। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री
रहते हुए उनका
प्रदर्शन देश के अधिकतर मुख्यमंत्रियों से अच्छा था और सिर्फ आंध्र प्रदेश के
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ही उनसे अच्छा परफॉर्म कर रहे थे। अमरिंदर सिंह
ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिस तरह से मुख्यमंत्री पद से हटाया उससे वे दुखी हैं।
प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकातों को लेकर अमरिंदर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि
नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और वे पंजाब के मुख्यमंत्री थे और संवैधानिक
पोस्ट पर रहते हुए मिलना जरूरी होता था। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ हर राज्यों
को अच्छे रिश्ते बनाने होते हैं। उन्होंने
कहा, प्रियंका
गांधी और राहुल गांधी मेरे बच्चों की तरह हैं। यह इस तरह खत्म नहीं होना चाहिए था।
मैं दुखी हूं। तथ्य यह है कि भाई-बहन अनुभवहीन हैं और उनके सलाहकार स्पष्ट रूप से
उन्हें गुमराह कर रहे हैं। कैप्टन
ने आगे कहा,
केसी वेणुगोपाल, अजय
माकन और रणदीप सुरजेवाला कैसे तय कर सकते हैं कि किसके लिए कौन सा मंत्रालय सही
रहेगा। जब मैं सीएम था तो अपने मंत्रियों को उनकी जाति के आधार पर नहीं बल्कि उनकी
प्रभावशीलता के आधार पर नियुक्त किया। इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल
गांधी और प्रियंका गांधी को अनुभवहीन बताया है और कहा है कि वे अपने सलाहकारों के
इशारे पर चलते हैं।