Posted by : achhiduniya 23 September 2021

आपके पास वैक्सीन का सर्टिफिकेट है तो आप भी पता कर सकते हैं कि वैक्सीन सर्टिफिकेट असली है या नहीं,साथ ही अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के सर्टिफिकेट के बारे में पड़ताल करना चाहते हैं,तो भी आप इंटरनेट से ऐसे कर सकते हैंआपको किसी व्यक्ति को लगी वैक्सीन के बारे में जानकारी लेनी है तो आप उसके सर्टिफिकेट से ऐसा कर सकते हैं। आप सर्टिफिकेट के जरिए पता लगा सकते हैं कि वो असली है या नहीं, क्योंकि इससे व्यक्ति से जुड़ी हर एक जानकारी समझ आ जाती है। किसी भी सर्टिफिकेट को वेरिफाई करने के 
लिए सर्टिफिकेट पर बना क्यूआर कोड सबसे काम की चीज है। साथ ही आपको https://verify.cowin.gov.in/ पर जाना होगा और उसके बाद ‘Scan QR’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी डिवाइस का कैमरा ऑन हो जाएगा, जिसमें आपको क्यूआर कोड रीड करना होगा। स्क्रीन में 70 से 80 फीसदी तक क्यूआर कोड होना आवश्यक है और कैमरा फ्रेम में इसे एडजस्ट करना होगा। क्यूआर कोड पर कुछ सेकेंड तक कैमरा रखने के बाद आपकी वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति की जानकारी मिल जाएगी। फिर कोविन वेबसाइट पर आपको नाम, उम्र, लिंक, सर्टिफिकेट आईडी, बेनिफिशयरी आईडी, वैक्सीन नेम, डेट ऑफ 

डोज, वैक्सीनेशन स्टेट्स और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की जानकारी मिल जाएगी। इससे आप जान सकते हैं कि अगले व्यक्ति ने वैक्सीन लगवाई है या नहीं। वैक्‍सीन की पहली डोज लगवाने के बाद मिलने वाला यह सर्टिफिकेट बेहद खास है। इसमें वैक्‍सीन लगवाने वाले लाभार्थी का नाम, उसकी आईडेंटिटी, उसकी रजिस्‍ट्रेशन आईडी दर्ज है। इसके साथ ही टीका लगाने की तारीख, दिन, डोज और अन्य बुनियादी जानकारी दर्ज है। टीकाकरण अभियान में शामिल एक सिविल सर्जन के मुताबिक, वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट प्रोविजनल होगा। वहीं, वैक्‍सीन की दूसरा डोज लगने के बाद फाइनल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट एक लीगल दस्तावेज की तरह है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -