Posted by : achhiduniya 15 September 2021

चेहरे की चमक बढ़ाने से लेकर बालों की बेहतर देखभाल तक के लिए करी पत्ता का उपयोग करना बहुत फायदेमंद है। करी पत्ता आपकी त्वचा और बालों से जुड़ी किन समस्याओं को हल कर सकता है। नियमित रूप से करी पत्ता का उपयोग करने से यह आपके चेहरे की रंगत को निखारता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए करी पत्तों को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें। उसके बाद इन पत्तों को अच्छी तरह से मसल लें। मसलने के बाद करी पत्ता का पाउडर बन जाता है, उसमें जरूरत के हिसाब से गुलाब जल और एक छोटा चम्मच मुल्तानी 
मिट्टी मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इस पेस्ट को आधे से एक घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में चेहरे की त्वचा पर इसका अच्छा असर दिखाई देने लगेगा। अगर आपका चेहरा रूखा-सूखा और बेजान हो गया है तो इन समस्याओं का अच्छा इलाज है करी पत्ता का इस्तेमाल करना। ऐसी त्वचा पर चमक वापस लाने के लिए करी पत्ता का पेस्ट बनाकर उसमें दूध मिला लें। दूध मिलाने के बाद इसको बीस से तीस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। अब सादे पानी से 

धो लें अगर आपके चेहरे पर कोई दाग-धब्बे या किसी तरह की निशान हैं तो करी पत्ता इन्हें भी दूर करने का काम करता है। अगर आप अपने चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसों से परेशान हैं तो इनको दूर करने का एक अच्छा उपाय है करी पत्ता। करी पत्ता आपके चेहरे को ठंडक देता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण कील-मुहांसों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ता का पेस्ट बना लें और नींबू के साथ मिलाकर चेहरे पर आधे से एक घंटे के लिए लगाएं। अब चेहरे को सादे पानी से धो लें। कुछ समय बाद आपके पिंपल्स कम होने लगेंगे। बालों का 

झड़ना एक आम बात हो गई है।  केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भी बालों के झड़ने के लिए काफी जिम्मेदार हैं। इन दोनों ही स्थितियों से बचना मुश्किल है। ऐसे में करी पत्ते से बनाया गया तेल बालों को बहुत राहत दिलाता है। करी पत्ता से तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कटोरी नारियल तेल और कुछ करी पत्ते डालकर गर्म करें।  बहुत धीमी आंच पर जब आप नारियल के तेल में करी पत्ते को मिलाकर गर्म करेंगे तो यह तेल अपना रंग बदलने लगता है। जब तेल का रंग बिल्कुल बदल जाए तो गैस बंद कर दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो उसे छानकर एक बोतल में भर लें। रात के समय 
सोने से पहले बालों पर नियमित रूप से इस तेल को लगाने से जल्द ही आपके बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। बालों में डैंड्रफ होने की समस्या भी आज-कल आम है। इसके लिए आप कितने ही एंटी डैंड्रफ प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लें,लेकिन यह फिर से वापस आपके बालों में जमा हो जाती है।  इस डैंड्रफ से अगर आप वाकई मुक्ति चाहते हैं तो करी पत्ते का इस्तेमाल करें।  करी पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही मिलाकर पूरे सिर पर अच्छे तरीके से लगा लें। जब यह सूख जाए तो शैंपू कर लें। हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसा करने से आपके बालों से डैंड्रफ गायब हो जाएगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -