Posted by : achhiduniya 19 September 2021

उल्टा होकर सोने से बच्चों के साथ बड़ो के दिमागी विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बच्चों को पेट से संबंधित रोग भी कम उम्र में ही परेशान करने लगते हैं। जो लोग पेट के बल सोते हैं, उन्हे अपच, कब्ज, पेट दर्द की शिकायत अक्सर रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उल्टा सोने के कारण हमारे पेट पर अधिक दबाव रहता है और भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है। 
आपको उल्टे होकर लेटने यानी पेट के बल लेटने पर ही नींद आती है या आप सोते-सोते पेट के बल कब लेट जाते हैं आपको पता नहीं चलता तो इसका एक कारण आपके पेट में कीड़े होना भी हो सकता है। जिन लोगों को पेट में कीडे़ होने की समस्या रहती है, वे अक्सर पेट के बल सोते हैं और सोते समय उनके मुंह से लार (सलाइवा) भी टपकता है। अक्सर इस सलाइवा के निशान इनके होंठ की साइड में बना होता है या फिर इनके तकिए पर गीलापन महसूस होता है। पेट के बल सोने से 

वायु का संचार भी बाधित होता है। इस कारण शरीर के किसी ना किसी अंग में दर्द की समस्या अक्सर बनी रहती है। यह दर्द वायु विकार के कारण हो रहा होता है। क्योंकि उल्टा सोने के कारण भोजन के पाचन के समय उत्सर्जित होने वाली गैस शरीर से बाहर नहीं निकल पाती। इससे आमतौर पर शरीर के जोड़ों और पिंडलियों में दर्द होता है। कुछ लोग सुबह को सोकर उठते हैं तो उन्हें सिर में दर्द की शिकायत होती है। जबकि कुछ लोगों को दिनभर सिर में भारीपन बने रहने की 
शिकायत होती है। ऐसा पेट के बल सोने के कारण भी होता है। दरअसल, जब हम पेट के बल सोते हैं और तकिए पर सिर रखते हैं तो हमारी गर्दन नीचे की तरफ मुड़ जाती है। इससे मस्तिष्क में होने वाला ब्लड सर्कुलेशन नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। सिर में एक तरह का वैक्यूम (खालीपन) और तनाव पैदा होता है। इस कारण सिरदर्द और भारीपन की समस्या होती है। वहीं कुछ लोगों को मितली की समस्या भी हो सकती है। जो लोग लगातार और लंबे समय तक पेट के बल सोते हैं, उन्हें कमर में दर्द की शिकायत रहने लगती है। ऐसा इसलिए होता है 

क्योंकि पेट के बल सोने से हमारी रीढ़ की हड्डी (बैक बोन) अपनी नैचरल शेप में नहीं रह पाती है। सोते वक्त लंबे समय तक गलत शेप में रहने और अतिरिक्त दबाव झेलने के कारण, एक समय बाद कमर में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। यह दर्द कमर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन बच्चों को पेट के बल सोने की आदत होती है, उन्हें अक्सर हाइट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। देखा गया है कि जो बच्चे लगातार और लंबे समय तक पेट के बल सोते हैं उनकी लंबाई उनके हम उम्र दूसरे बच्चों की तुलना में कम होती है।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -