- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- जाने सेक्स लाइफ और सेहत पर पान खाने का असर...?
Posted by : achhiduniya
25 September 2021
वैसे तो पान खिलाना मेहमान नवाजी का एक हिस्सा माना जाता
है,लेकिन सादे-मीठे पान खाने के फायदों की बात करे तो पान खाने से भोजन का पाचन
तुरंत होता है। इसका एक बड़ा कारण पान के पत्ते का स्वाद और गुण के साथ ही सौंफ और
इलायची का उपयोग होना है। सौंफ और इलायची दोनों ही पाचन क्रिया को सहज बनाती हैं।
ब्रेन में डोपामाइन और इपिनेफ्राइन जैसे हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है। डोपामाइन
को प्लेजर हॉर्मोन की तरह भी माना जाता है। साथ ही इपिनेफ्राइन भी ब्रेन को
रिलैक्स करने का काम करता है। बीटल
लीफ, बीटल नट
और इसके कॉम्पोनेंट्स उदासी, मन ना लगना, सेक्स में रुचि ना जागना, डिप्रेशन
आदि को कम करता है। इसलिए पान खाने के बाद व्यक्ति रिलैक्स और एक्साइटेड अनुभव
करता है। पान खाने के बाद टेस्टोस्टोरोन हॉर्मोन का स्तर भी बढ़ता है। यह हॉर्मोन
पुरुषों में लिबिडो (सेक्स की इच्छा) बढ़ाने का काम करता है। साथ ही इरेक्शन के
लिए जिम्मेदार होता है। पान खाने से हमारे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर तेजी
से बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड हमारी सेक्स लाइफ को सीधे तौर पर प्रभावित करता
है। यह क्लिटोरिस और पीनिस में ब्लड फ्लो बढ़ा देता है। इससे इरेक्शन बढ़ जाता है।
मीठा और सादा पान खाने से गले में खराश, दर्द और
जलन से राहत मिलती है। ऐसा पान की ठंडी तासीर के कारण होता है। साथ ही गुलकंद की
खूबियों के कारण भी। पान थकान मिटाकर मूड फ्रेश करने का काम भी करता है। जब आपको
बहुत अधिक थकान लग रही हो तब पान खाकर देखिए, आप
अच्छा अनुभव करेंगे। क्योंकि यह ब्रेन में हैपी हॉर्मोन्स को बढ़ाकर तनाव दूर करने
में सहायक है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप कुछ दिन तक लगातार खाना खाने
के बाद पान का सेवन करें, आपको लाभ होगा,लेकिन ध्यान रखें कि इसके मसाले में नशे का कोई अव्यव नहीं
मिलाया गया हो। पान जीवनशैली के कारण होनेवाली कब्ज की दिक्कतों को दूर करने में
सहायक है। पान खाने के जो भी लाभ हमें मिलते हैं, उनमें
सिर्फ पान के पत्ते का ही कमाल नहीं होता है। बल्कि उसके अंदर भरे गए गुलकंद, सुपारी, कत्था, सौंफ और ऐसे ही दूसरे मसालों का पूरा योगदान होता है।


