Posted by : achhiduniya 25 September 2021

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के गृह विभाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुंबई के साकीनाका बलात्कार और हत्या मामले में मीटिंग की थी। इस मीटिंग में उन्होंने निर्देश दिया था कि महाराष्ट्र में अन्य राज्यों से आने-जाने वालों का रिकॉर्ड रखा जाए कि वे कहां से आते हैं,कहां जाते हैं और क्या करते हैं? इस बात को लेकर इस बार विपक्षी पार्टी बीजेपी ने नहीं, बल्कि महाविकास 
{ मुंबई कांग्रेस सचिव विश्वबंधु राय}
आघाडी सरकार के साथ सत्ता में भागीदार कांग्रेस पार्टी के नेता व मुंबई कांग्रेस में सचिव विश्वबंधु राय ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पर निशान साधते हुए विश्वबंधु राय ने अपने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक क्षेत्रीय पार्टी के नेता हैं। उन्हें अपने प्रदेश के वोट बैंक की चिंता है। उन्होंने अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए अन्य राज्यों के लोगों को साकीनाका जैसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है। जबकि किसी बलात्कारी को धर्म,जाति,भाषा के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। बलात्कारी  चाहे जो भी हो उसकी सजा फांसी होनी चाहिए। बीजेपी ने भी मुख्यमंत्री का कड़ा विरोध किया था और सवाल किया था कि मुख्यमंत्री के 

कहने का मतलब है कि बलात्कारी सिर्फ परप्रांतीय हैं? फिर महाराष्ट्र के आधा दर्जन मंत्री और नेताओं के नाम जो महिलाओं के शोषण का केस दर्ज है, वे कहां से आए हैं? बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने तो कांदिवली ईस्ट पुलिस स्टेशन में उद्धव ठाकरे के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। गौरतलब है कि राज्यपाल ने सीएम को इस मुद्दे पर अधिवेशन बुलाने की सलाह दी थी। स्वयं राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य विधिमंडल में दो दिनों का विशेष अधिवेशन बुलाने को कहा था। इसका जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल से कहा था कि महाराष्ट्र में 
महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करने की बजाए अन्य राज्यों में महिला सुरक्षा की स्थिति का पहले आंकलन करें। सीएम ने कहा था कि महाराष्ट्र की बजाए राज्यपाल केंद्र सरकार को इस संदर्भ में संसद में चार दिनों का अधिवेशन बुलाने की सलाह दें, वहां साकीनाका का मामला भी डिस्कस हो जाएगा। इस पर मुंबई कांग्रेस के नेता विश्वबंधु राय ने राज्यपाल का समर्थन करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में महिलाओं के प्रति बढ़ते रेप और हिंसा मामले पर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने का सुझाव सराहनीय है। आपने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया  है, इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -