- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- राजस्थान कांग्रेस में गहलोत वर्सेस पायलट की राजनीति उठापटक शुरू...
Posted by : achhiduniya
25 September 2021
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस आलाकमान से पायलट
को प्रदेश की कमान सौंपने की बात कही है। चौधरी ने कहा कि राजस्थान में अगला
विधानसभा चुनाव पायलट की अगुवाई में होना चाहिए। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गहलोत
अपना काम कर चुके हैं,उन्हें युवा नेतृत्व का
मार्गदर्शन करना चाहिए, राजस्थान का जनमानस अब युवा
नेतृत्व चाहता है। राजेंद्र चौधरी ने कहा,मुझे
ढाई साल में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला जिसने यह ना कहो कि अशोक जी मुख्यमंत्री रह
लिए, वो बुजुर्ग हैं मार्गदर्शक के तौर पर काम करें
और सलाह दें।
राजस्थान का जनमानस और युवा चाहता है कि कांग्रेस सचिन पायलट जी को नेतृत्व सौंपे।
कल सचिन पायलट के साथ कांग्रेस नेतृत्व की बैठक दिखाती है कि वो सचिन पायलट की पोजीशन
को गंभीरता से ले रहे हैं। राजस्थान की जनता जल्द से जल्द मुख्यमंत्री की कुर्सी
पर बैठे देखना चाहती है और मैं भी राजस्थान की जनता में शामिल हूं। राजेंद्र चौधरी
एक वक्त अशोक गहलोत के बेहद खास लोगों में गिने जाते थे,लेकिन अब उन्होंने गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही
में सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात हुई। इस मुलाकात
के बाद सुगबुगाहट तेज हो
गई कि राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है। वहीं
अगर बदलाव की बात करें तो दो तरह के बदलाव देखने को मिल सकते है। पहला कि सचिन
पायलट को या तो मुख्यमंत्री बनाया जाए या फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी
सौंपी जाए। दूसरा बदलाव कैबिनेट में फेरबदल करके किया जा सकता है। सचिन पायलट खेमे
के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दिलवाई जा सकती है।


