Posted by : achhiduniya 13 September 2021

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को आम जनता को केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अपडेट के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के प्रति आगाह किया है। RBI ने कहा है कि केवाईसी अपडेट करने/ शीघ्र करने के प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया न दें। हमेशा बैंक/एनबीएफसी/ ई-वॉलेट प्रदाता की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें या शाखा से संपर्क करें। RBI ने कहा कि उसे ऐसी शिकायते मिली हैं कि केवाईसी अपडेशन के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इस तरह के मामलों में देखा गया है कि फोन कॉल्‍स
एसएमएस, ईमले आदि के जरिये केवाईसी अपडेट करने के लिए ग्राहकों से उनकी व्‍यक्तिगत जानकारी, खाता/लॉगिन डिटेल्‍स/कार्ड जानकारी, पिन, ओटीपी आदि मांगे जा रहे हैं। संचार के माध्‍यम से एक लिंक उपलब्‍ध कराया जाता है और केवाईसी अपडेशन के लिए कुछ अनाधिकृत/असत्‍यापित एप्‍लीकेशन को इंस्‍टॉल करने के लिए कहा जाता है। इन एप्‍लीकेशन के जरिये उपभोक्‍ताओं के खातों से रकम निकाल ली जाती है। एक बार उपभोक्‍ता जैसे ही कॉल/मैसेज/ 

अनाधिकृत एप्‍लीकेशन पर अपनी जानकारी साझा करता है, धोखेबाज तुरंत ग्राहक के खाते तक पहुंच हासिल कर लेते हैं और उनकी मेहनत से कमाई गई रकम लेकर छू मंतर हो जाते हैं। RBI ने आम जनता को ऐसे धोखेबाजों से स‍तर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि कभी भी अपने अकाउंट लॉगिन डिटेल्‍स, व्‍यक्तिगत जानकारी, केवाईसी दस्‍तावेजों की फोटोकॉपी, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड, ओटीपी आदि का किसी भी अनजान व्‍यक्ति या एजेंसी के साथ साझा न करें। 

इस तरह के गोपनीय जानकारी को अनाधिकृत/ असत्‍यापित वेबसाइट या एप्‍लीकेशन पर भी न डालें। RBI ने कहा है कि यदि किसी ग्राहक को ऐसा कोई संदेश प्राप्‍त होता है तो उसे अपने बैंक/ब्रांच से सीधा संपर्क करना चाहिए और फोन पर या मैसेज के जरिये केवाईसी अपडेट करने से बचना चाहिए। RBI ने यह भी स्‍पष्‍ट किया है कि जहां विनियमित संस्‍थाओं (आरई) को केवाईसी के आवधिक अपडेशन की आवश्‍यकता होती है, वहां केवाईसी के आवधिक अपडेशन की प्रक्रिया को 10 मई, 2021 के परिपत्र के माध्‍यम से काफी हद तक सरल बना दिया गया है। इसके अलावा, 5 मई, 2021 को जारी परिपत्र के माध्‍यम से आरई को सूचित किया गया है कि ग्राहक खातों के संबंध में जहां केवाईसी का आवधिक अपडेशन देय है और आज तक लंबित है, ऐसे खाते के संचालन पर केवल इसी कारण से 31 दिसंबर, 2021 तक कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, जब तक कि इसके लिए किसी नियामक/प्रवर्तन एजेंसी/न्‍यायालय आदि से निर्देश प्राप्‍त नहीं हो।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -