Posted by : achhiduniya 22 September 2021

देश में जगह-जगह नक्सलवादी कार्रवाइयों, नक्सलग्रस्त भागों के विकास, शहरी नक्सलवाद जैसे मुद्दों पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक मीटिंग बुलाई है। नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधि इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इसी मीटिंग में भाग लेने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी जाएंगे। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जिस तरह पिछली बार जब उद्धव ठाकरे अपने प्रतिनिधिमंडल लेकर दिल्ली गए थे तो उनकी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वन टू वन मीटिंग भी हुई थी, क्या इस बार भी अमित शाह के साथ उद्धव ठाकरे की वैसी ही अकेले में 
मुलाकात होगी? और अगर मुलाकात हुई तो बीजेपी और शिवसेना के बीच दूरियों को कम करने का कोई रास्ता निकलेगा? यही वजह है कि उद्धव ठाकरे के इस दौरे पर लोगों की नज़रें टिकी हुई हैं। राज्यों में नक्सलवाद से निपटने के लिए केंद्र की जो राष्ट्रीय योजनाएं और संकल्प हैं, उसे एक निश्चित आकार देने का समय आ गया है। बैठक में इस बात पर चर्चा होने वाली है। 2015 में केंद्र ने एक संकल्प निश्चित किया था। इसे आगे बढ़ाते हुए सुरक्षा से जुड़े उपाय, विकास के कामों को गति देना और स्थानीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दे अहम होंगे। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 
सोमवार को एक मीटिंग की,इस मीटिंग में राज्य के गृहंमंत्री दिलीप वलसे पाटील, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। नक्सलवादी कार्रवाइयों को रोकने के लिए राज्य सरकार की कोशिशें, नक्सलग्रस्त क्षेत्रों में जो विकास के काम शुरू हैं, उनका जायजा, निधि की व्यवस्था, निधि खर्च नहीं होने के कारण, जंगलों से जुड़े तथ्य, केंद्र-राज्य समन्वय जैसे मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई। रविवार (26 सितंबर) को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गृहमंत्री अमित शाह के बीच दिल्ली में एक अहम बैठक होने वाली है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -