- Back to Home »
- State News »
- MH-CM उद्धव ठाकरे ने कोरोना लॉकडाउन पाबंदियों में छूट पर कही यह बात..
Posted by : achhiduniya
05 September 2021
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 4,130 नए मरीज मिले और 64 संक्रमितों
के दम तोड़ने की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में
कुल मामले 64,82,117
हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,37,707 पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की
संख्या अब 52,025
रह गई है। अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 730 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके
बाद पुणे के ग्रामीण हिस्सों से
506 मरीज मिले हैं। राज्य के आठ क्षेत्रों में से, पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 1,560 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद
मुंबई क्षेत्र में 951 मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी की वजह से लगी पाबंदियों में छूट ऑक्सीजन की उपलब्धता
पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि यह लोगों पर है कि वे महामारी की तीसरी लहर को
रोकें या उसे आमंत्रित करें। डिजिटल माध्यम से चिकित्सा
सम्मेलन का उद्घाटन करते
हुए ठाकरे ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे राजनीति नहीं करें और उन स्थानों को
खोलने की मांग नहीं करें, जहां पर भीड़ से नहीं बचा जा
सकता है। इस डिजिटल सम्मेलन में पूरे राज्य से चिकित्सक और राज्य कोविड-19 कार्यबल के सदस्य शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,लोगों की जिंदगी से नहीं खेलें। विरोध करें लेकिन कोविड-19 के खिलाफ। यह हम पर है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को रोकें या उसे आमंत्रित करें। उन्होंने
दावा किया कि
महाराष्ट्र एकमात्र राज्य है जिसने महामारी से निपटने के लिए अपने
स्वास्थ्य ढांचे को अद्यतन किया। देश में ऐसा किसी और राज्य ने नहीं किया। ठाकरे ने कहा, हम ऑक्सीजन उत्पादन में कमी का सामना कर रहे हैं जिसमें कुछ समय
लगेगा। मौजूदा समय में हमारा दैनिक ऑक्सीजन उत्पादन 1,200 से 1,300 मीट्रिक
टन है जिसका इस्तेमाल उद्योग और चिकित्सा के लिए किया जा रहा है। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राज्य में ऑक्सीजन का
उत्पादन मौजूदा 1,400
मीट्रिक टन से बढ़ाकर 3,000 मीट्रिक करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन
इसमें कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा, मामले
बढ़ने पर संभवत: हमें दूसरे राज्यों से पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री
ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद हालात नियंत्रण में हैं।
हालांकि, गत कुछ दिनों में दैनिक मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, हमें
भीड़ से बचना होगा,धैर्य रखना होगा। हमें मौजूदा समय खुले स्थानों को बंद करने की
जरूरत महसूस नहीं होनी चाहिए। ठाकरे ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए,दुश्मन को अब भी पूरी तरह से हराया नहीं जा सका है,उसकी
छाया अब भी है।




