- Back to Home »
- Job / Education »
- सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा निर्मित छात्रावास चरण-1 का भूमि पूजन करेंगे प्रधानमंत्री
Posted by : achhiduniya
14 October 2021
नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे
सूरत में सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा निर्मित छात्रावास फेज-1 (लड़कों के छात्रावास) का भूमि पूजन समारोह वीडियो कांफ्रेंसिंग
के माध्यम से करेंगे। छात्रावास भवन में लगभग 1500
छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं हैं। इसमें एक सभागार और छात्रों के लिए एक
समर्पित पुस्तकालय भी है। अगले साल से करीब 500
लड़कियों के ठहरने के लिए दूसरे चरण के छात्रावास का निर्माण शुरू हो जाएगा। सौराष्ट्र
पटेल सेवा समाज यह 1983 में स्थापित एक पंजीकृत
ट्रस्ट है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों का शैक्षिक और सामाजिक
परिवर्तन है। यह छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में
मदद करता है और उन्हें उद्यमिता और कौशल विकास के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। कार्यक्रम
के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।