- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- फिर कर सकते हैं सर्जिकल स्ट्राइक… अमित शाह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी
Posted by : achhiduniya
14 October 2021
गोवा दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय
फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित
करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने
कहा, पुंछ में जब हमला हुआ तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने
दुनिया को बता दिया कि भारत की सीमाओं के साथ छेड़-छाड़ करना इतना सरल नहीं। अमित
शाह ने कहा अगर
पाकिस्तान ने सीमा पर अपराधों और कश्मीर में नागरिकों की हत्या को स्पॉन्सर करना
जारी रखा तो
सर्जिकल आगे भी हो सकता है। नरेंद्र मोदी और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व
में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान साबित किया। अमित शाह ने
कहा, पूरा देश मनोहर पर्रिकर को दो चीजों के लिए हमेशा याद करेगा।
उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पैंशन दिया। उन्होंने आगे कहा, यह
बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के गठन के
बाद, गोवा में इसका पहला कॉलेज शुरू हो
रहा है। एनएफएसयू के पांच
कोर्स भी आज से शुरू होंगे। शाह दो सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ
2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की तैयारियों का
जायजा लेने के लिए गुरुवार को गोवा पहुंचे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले पखवाड़े में जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और उत्तराखंड की यात्रा करेंगे। शाह
गोवा दौरे के बाद 15 से 17 अक्टूबर
तक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में रहेंगे और इस यात्रा के दौरान वह केंद्रशासित
प्रदेश में अनेक विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। वह वहां सेलुलर जेल का दौरा
कर सकते हैं और आजादी का अमृत महोत्सव से
संबंधित कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।